Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पंजाब के कर्मचारियों की हरियाणा के कर्मचारियों से आम आदमी पार्टी के झूठे लारों में न आने की अपील

Updated on Monday, September 30, 2024 18:01 PM IST

चंडीगढ़ । सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली को लेकर किए जा रहे झूठे वादों से सचेत रहने की अपील की है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवंबर 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में ओपीएस लागू करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पार्टी के प्रचार और अन्य गतिविधियों के लिए दूसरे राज्यों में करोड़ो रुपए खर्च कर दिए, लेकिन पार्टी को सत्ता में लाने वाले कर्मचारियों से किए गए वादे के मुताबिक पंजाब में ओ पी एस बहाल नहीं किया गया है।

राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना की बहाली में लगातार कर रही टाल मटोल

 उन्होंने चेतावनी दी कि आप नेताओं को हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को ऐसे वादों से गुमराह नहीं करना चाहिए। उन्होंने हरियाणा के कर्मचारियों से पंजाब के कर्मचारियों के अनुभव से सीख लेने और आगामी चुनावों में सोच-समझकर मतदान करने की अपील की।

 उन्होंने कहा कि ओपीएस की बहाली सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और राजनीतिक दलों को अपने वादों के प्रति जवाबदेह बनाना जरूरी है।  उन्होंने कहा कि हम हरियाणा सरकार के कर्मचारियों से अनुरोध करते हैं कि वह सतर्क रहें और इस मामले पर ठोस कार्रवाई करें।

पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए हम लड़ेंगे : सुखजीत सिंह

उल्लेखनीय है कि सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब राज्य में सरकारी कर्मचारियों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक मोहरी संगठन है। यूनियन अपने सदस्यों के कल्याण और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर रणबीर सिंह ढंडे प्रदेश महासचिव, अमनदीप सिंह प्रदेश वित्त सचिव, गुरमेल सिंह विरक अध्यक्ष पटियाला, धरमिंदर सिंह अध्यक्ष मानसा, संदीप भम्बूक अध्यक्ष लुधियाना, जरनैल सिंह औजला अध्यक्ष फतेहगढ़ साहिब, संगत राम अध्यक्ष कपूरथला, राकेश कुमार लुधियाना, जसविंदर कुमार मानसा और संजीव कुमार रूपनगर भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X