चंडीगढ़। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, सेक्टर-88, मोहाली में 5 और 6 अक्तूबर को दो दिवसीय मानव मंगल सकेटिंग कार्निवल-2024 का आयोजन किया जाएगा। एंट्रीज जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर, 2024 (शाम 6 बजे से पहले) है। प्रतियोगिता को छह आयु वर्ग में बांटा गया है जिनमें शून्य से 5 साल, 5 से 7 साल, 7 से 9 साल, 9 से 11 साल , 11 से 14 साल और 14 से 17 साल शामिल हैं। पहले दिन रिंक रेस का आयोजन विभिन्न एज ग्रुप्स के लिए होगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोड रेस का आयोजन होगा। हर रेस में टॉप तीन स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं को मेडल दिए जाएंगे। जबकि ग्रुप चैंपियन को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह कार्निवल के अंतिम दिन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्छुक छात्र स्कूल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दो दिवसीय मानव मंगल स्केटिंग कार्निवल 2023 का आयोजन फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में किया गया था। प्रतियोगिता में लगभग 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पहली बार स्केटिंग कार्निवल का आयोजन सेक्टर-88 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में किया जा रहा है।