चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज लाइब्रेरी के रीडर्स क्लब ने 'वॉयसेज एंड वर्सेस' शीर्षक से अपना पहला रीडिंग सर्कल 2024-25 सैशन आयोजित किया। यह कार्यक्रम नए सदस्यों को क्लब की प्रमुख परंपरा से परिचित कराने के लिए आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत रीडर्स क्लब की अध्यक्ष अनन्या अबरोल की ओर से किए गए स्वागत से हुई। क्लब के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वयं रचित और कवियों द्वारा लिखित कविताएँ और गद्य और सभी उपस्थित लोगों के लिए साहित्यिक अनुभव को समृद्ध बनाया।
एसडी कॉलेज के रीडर्स क्लब ने आयोजित किया पहला रीडिंग सर्कल
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने छात्र समुदाय के बीच जीवंत साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए क्लब के सदस्यों को बधाई दी। वहीं, संयोजक डॉ. गुरप्रीत सिंह ने क्लब के बारे में अपना दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों के लिए अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने तथा बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का एक मंच है। प्रतिभागियों की रचनाओं में सामाजिक मुद्दे, प्रकृति, प्रेम, साहस आदि अनेक विषय शामिल थे, जिनमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, बुल्ले शाह, रॉबर्ट ब्राउनिंग और जिमी ऑसबोर्न जैसे लेखकों की मौलिक रचनाएं शामिल थीं। 'वॉयसेज एंड वर्सेस' का उद्घाटन संस्करण पूरी तरह से सफल रहा, जिसने कॉलेज में महत्वाकांक्षी कवियों और लेखकों की प्रतिभा को प्रदर्शित किया और छात्र समुदाय के बीच साहित्य के प्रति प्रेम को प्रेरित किया।