Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एसडी कॉलेज के इक्नॉमिक्स विभाग ने किया वर्कशॉप का आयोजन

Updated on Friday, September 27, 2024 19:39 PM IST

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट इक्नॉमिक्स विभाग की ओर से नव स्थापित पीयू-अनुमोदित रिचर्स सेंटर फॉर इक्नॉमिक्स के सहयोग से शुक्रवार को "टाइम सीरीज एंड पैनल डेटा एनेलिसिस" पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्घाटन जीजीडीएसडी कॉलेज सोसायटी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा, रजिस्ट्रार एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक शर्मा तथा आर्ट्स फैकल्टी के डीन आशुतोष सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया। मुख्य भाषण रिसर्च शिक्षा के संस्थापक और यूबीएस, कर्जत, मुंबई में एफपीएम के डॉयरेक्टर डॉ. अजय कुमार चौहान ने दिया।

डॉ. चौहान के सत्र में दो आवश्यक इकॉनोमेट्रिक टूल्स – टाइम सीरीज और पैनल डेटा एनेलिसिस - का गहन अन्वेषण किया गया, जिनका उपयोग अर्थशास्त्र और वित्त के विभिन्न क्षेत्रों में कांप्लेक्स डेटासेट्स का विश्लेषण करने में किया जाता है। वर्कशॉप का एक महत्वपूर्ण आकर्षण डॉ. चौहान द्वारा संचालित प्रैक्टिकल सत्र था, जिसके दौरान प्रतिभागियों को वास्तविक दुनिया के निफ्टी 50 शेयर बाजार डेटा का विश्लेषण करने के लिए ईव्यूज़ सॉफ्टवेयर का उपयोग करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। इस सत्र में एडवांस्ड पूर्वानुमान मॉडल जैसे कि एआरआईएमए (ऑटो-रिग्रैसिव इंटीग्रेटेड मूविंग एवरेज) और टाइम सीरीज डीकंपोजिशन को प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रतिभागियों को बाजार के रुझान की भविष्यवाणी करने और आर्थिक पैटर्न को समझने में मदद मिली।

वर्कशॉप में 50 से अधिक पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स ने हिस्सा लिया, जिन्हें इकॉनोमेट्रिक एनेलिसिस में सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों तरह की अंतर्दृष्टि से लाभ मिला। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों की शोध क्षमताओं को बढ़ाना तथा टाइम सीरीज और पैनल डेटा एनेलिसिस में एडवांस्ड नॉलेज को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का समापन डॉ. रुचि शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और मुख्य वक्ता के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। यह कार्यशाला जीजीडीएसडी कॉलेज में नवनिर्मित अर्थशास्त्र अनुसंधान केंद्र की अनुसंधान संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X