Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

केंद्रीय कर्मचारियों की सांस्कृतिक संध्या "झंकार 2024" में झूमें दर्शक

Updated on Thursday, September 26, 2024 07:54 AM IST

चण्डीगढ़ | चंडीगढ़ के सेक्टर 18 स्थित टेगोर थिएटर में केंद्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति, चंडीगढ़ द्वारा "झंकार 2024" सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों और उनके बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागी विभागों में पंजाब और हरियाणा के पीएजी कार्यालय, सीपीडब्ल्यूडी, एनसीसी, एनआईसी, रक्षा लेखा, आयकर, श्रम ब्यूरो, प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो, ईपीएफओ, डीआरटी, सीजीडब्ल्यूबी, सीजीएचएस, जनगणना, बीएसएनएल, सीसीए, जीएसटी, एमईएस विभाग शामिल थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "फैंसी ड्रेस शो " रहा , जिसमें सभी नन्हे मुन्ने प्रतिभागियों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें पंजाबी सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेता, लेखक और कॉमेडियन  गुरप्रीत सिंह घुग्गी, अभिनेता  मलकीत सिंह रौनी, फिल्म एवं टीवी कलाकार  बालमुकुंद शर्मा और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं कोच, पद्म से सम्मानित  सरदारा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, बल्कि सभी प्रतिभागियों का उत्साह भी कई गुना बढ़ा दिया।

"झंकार 2024" सांस्कृतिक संध्या में विविध कलाओं की झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति ने शास्त्रीय कला की गरिमा को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। हरियाणवी और पंजाबी लोक नृत्यों, पंजाबी भांगड़ा और गिद्धा ने पूरे सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए स्किट और विभिन्न फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। विशेष रूप से, कुमाऊँनी गीतों की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा और सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति, चंडीगढ़ के अध्यक्ष  ए.डी. जैन ने अपने संबोधन में गणमान्य अतिथियों, विभिन्न विभागों के प्रमुखों और केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा प्रातभागियों को पुरस्कार भी बांटे ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक तथा सीजीईडब्ल्यूसीसी की संयुक्त सचिव डॉ. अमरजीत कौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्राई-सिटी के सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों तथा उनके बच्चों का आभार व्यक्त किया। इस सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अन्य पदाधिकारियों में सीजीईडब्ल्यूसीसी की संयुक्त सचिव सु मोनिका, सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता तथा सीजीईडब्ल्यूसीसी के संयुक्त सचिव  संजय झरबड़े, सीजीईडब्ल्यूसीसी के आयोजन सचिव  दीपक कुमार ढींगरा तथा सीजीईडब्ल्यूसीसी के कोषाध्यक्ष  बलराम कृष्ण शामिल थे।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल, जिसने "झंकार 2024" के सफल आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई, में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की उपनिदेशक सु सपना, नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. शुभ रॉय तथा  ओम प्रकाश, पीआरओ दूरसंचार विभाग शामिल थे।  ओम प्रकाश ने मंच का कुशलतापूर्वक भी संचालन किया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X