मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आरोपियों को 7.050 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार करके सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले दो कार्टेलों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीपक सिंह उर्फ दीपू (22) निवासी हरकृष्ण नगर छेहरटा, अमृतसर; प्रिंस सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गांव कोहाला, अमृतसर; रजिंदर सिंह उर्फ घुद्दू (23), रणदीप सिंह उर्फ दिल (19) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (21) के रूप में हुई है, जो तीनों गांव सैंसरा कलां, अमृतसर के निवासी हैं। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिस पर वे नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।