Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

“अगर चुनाव आयुक्त ने नहीं सुना तो हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे”

Updated on Sunday, May 10, 2026 19:28 PM IST

 
एस.ए.एस. नगर, 10 मई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर आगामी मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए हर वार्ड में बड़े स्तर पर फर्जी वोट बनवाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त से तुरंत हस्तक्षेप कर बनाए जा रहे फर्जी वोट रद्द करने की मांग की है।
 आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी मोहाली नगर निगम पर हर हाल में कब्जा करने की नीयत से हर वार्ड में लगभग 300 फर्जी वोट बनवा रही है। उन्होंने बताया कि बाहरी लोगों की मोहाली शहर में वोट बनवाने के लिए धड़ल्ले से फर्जी किरायानामे तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक महीने में बने किरायानामों का एक जैसा प्रारूप और एक ही व्यक्ति द्वारा सत्यापन इस बात का प्रमाण है कि सभी वार्डों के दस्तावेज एक ही जगह बैठकर तैयार किए गए हैं।
बलबीर सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर मोहाली में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनवाने के लगाए आरोप
 
कहा, राज्य चुनाव आयुक्त तुरंत हस्तक्षेप कर फर्जी वोट बनने बंद करवाएं
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि वार्ड नंबर 42 में 304 नई वोटें जोड़कर मतदाताओं की संख्या 678 से बढ़ाकर 982 कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह वार्ड नंबर 5 में भी बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनाई जा रही हैं, जहां से आम आदमी पार्टी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मोहाली नगर निगम में हाल ही में शामिल किए गए आई.टी. सिटी वाले वार्ड में भी बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनाई जा रही हैं।
सिद्धू ने कहा कि इन कथित फर्जी मतदाताओं में से कई की तस्वीरें भी वोटर सूची में नहीं लगी हुई हैं, जिससे यह आशंका भी पैदा होती है कि इन वोटों का इस्तेमाल अन्य लोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन वार्डों में एक-एक घर में बीस से अधिक वोटें बनाई गई हैं।
 

कांग्रेसी नेता ने फर्जी वोट बनाने की इस प्रक्रिया को “लोकतंत्र की खुली हत्या” करार देते हुए कहा कि वह कल यह पूरा मामला राज्य चुनाव आयुक्त के ध्यान में लाकर मांग करेंगे कि इस गंभीर मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर फर्जी वोट बननी बंद करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयुक्त से यह भी मांग करेंगे कि वोट बनाने की प्रक्रिया की निगरानी के साथ-साथ किसी वरिष्ठ अधिकारी को विशेष जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी जाए।
सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कुछ महीने पहले पंजाब के “असल शासक” मनीष सिसोदिया द्वारा पढ़ाए गए “साम, दाम, दंड, भेद” के अनैतिक पाठ को लागू करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और मानवाधिकारों की इस कथित हत्या को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ने पर इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
 

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X