Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब भर में दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान चलाया गया; स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों को दी चेतावनी

Updated on Friday, May 08, 2026 18:53 PM IST

चंडीगढ़, 8 मई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देशों को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफ.डी.ए.) पंजाब ने राज्य में दूध के नमूने लेने के लिए दो-दिवसीय अभियान चलाया। यह अभियान बुधवार और वीरवार को चलाया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों और एफ.डी.ए. पंजाब के कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ की निगरानी में चलाया गया यह अभियान डेयरी सप्लाई चेन के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित था।

डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दो-दिवसीय अभियान के दौरान 200 नमूने एकत्र किए गए

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत की जाएगी सख्त कार्रवाई : स्वास्थ्य मंत्री


डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य भर में तड़के नाके लगाए गए थे, जिनके तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में डेयरी फार्मों, संग्रह केंद्रों, प्रोसेसिंग यूनिटों और खुदरा दुकानों से दूध के 200 नमूने लिए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एकत्र किए गए नमूनों को मिलावट, अशुद्धता और निर्धारित मानकों की पालना की जांच हेतु मान्यता प्राप्त स्टेट फूड लेबोरेटरी में भेजा गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “यदि कोई भी फूड बिजनेस ऑपरेटर (एफ.बी.ओ.) नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के प्रावधानों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”


डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और खाद्य पदार्थों में मिलावट के किसी भी संदिग्ध मामले की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को देकर इस मिशन में अपना योगदान देने की अपील की।
सप्लाई चेन से मिलावटी दूध को खत्म करके जनस्वास्थ्य की रक्षा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि यह सैंपलिंग अभियान एक सतत और मजबूत प्रवर्तन अभियान का हिस्सा है, जो आने वाले हफ्तों में ‘सेहतमंद और रंगला पंजाब’ सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा।

चौकसी के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कमिश्नर एफ.डी.ए. कंवलप्रीत बराड़ ने कहा कि फूड सेफ्टी अधिकारी न केवल कानून लागू कर रहे हैं बल्कि विक्रेताओं और डेयरी ऑपरेटरों को स्वच्छता, उचित संभाल और सही स्टोरेज प्रथाओं के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों की भलाई को ध्यान में रखते हुए डेयरी सेक्टर में उच्च मानकों को बनाए रखना बेहद जरूरी है। उल्लेखनीय है कि पंजाब भर में फूड सेफ्टी प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए आने वाले हफ्तों में विभाग के चल रहे अभियान के हिस्से के रूप में यह सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा।
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X