Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

12वीं कक्षा के परिणामों में लड़कियों ने मारी बाज़ी: हरजोत सिंह बैंस

Updated on Wednesday, May 13, 2026 19:24 PM IST

चंडीगढ़, 13 मई : पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए तीन छात्राओं ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणामों के अनुसार गुरुकुल अकादमी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उभा (मानसा) की छात्रा सुपनीत कौर ने साइंस स्ट्रीम में 500/500 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

500 में से 500 अंक प्राप्त कर पहले तीन स्थान किए हासिल: हरजोत सिंह बैंस

• 2.42 लाख से अधिक विद्यार्थी हुए पास, 91.46 प्रतिशत रही पास प्रतिशतता : हरजोत सिंह बैंस


बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एचएम 150, जमालपुर कॉलोनी, फोकल प्वाइंट, लुधियाना की छात्रा सुहानी चौहान ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 500/500 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तेजा सिंह सुतंतर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमलापुरी (लुधियाना) की छात्रा दिवांशी ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 500/500 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि तीनों टॉपर छात्राएं खेल गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।



• ये परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाते हैं : बैंस

• शिक्षा मंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं


कुल 2,65,417 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दी, जिनमें से 2,42,755 विद्यार्थी पास हुए। इस प्रकार कुल पास प्रतिशतता 91.46 प्रतिशत रही।
कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 98.78 प्रतिशत पास परिणाम दर्ज किया गया, जिसमें 34,496 विद्यार्थियों में से 34,074 विद्यार्थी सफल हुए। साइंस स्ट्रीम में 98.47 प्रतिशत पास प्रतिशतता रही, जहां 56,456 विद्यार्थियों में से 55,593 विद्यार्थी पास हुए। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 1,65,457 विद्यार्थियों में से 1,45,179 विद्यार्थी सफल हुए, जिससे 87.74 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। इसके अलावा, वोकेशनल स्ट्रीम में 87.80 प्रतिशत पास प्रतिशतता रही, जिसमें 9,008 विद्यार्थियों में से 7,909 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।


शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “ये परिणाम हमारे विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक शिक्षा सुधारों को दर्शाते हैं।”

तीनों टॉपर छात्राओं की शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए स. बैंस ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्ट्रीमों में विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण अंक प्राप्त करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने बेहतर परिणामों का श्रेय डिजिटल कक्षाओं, शिक्षक प्रशिक्षण और समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने को लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकता को दिया।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X