Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पेट्रोल-डीजल पर प्रदेश टैक्स घटाए : भाजपा

Updated on Saturday, May 16, 2026 20:17 PM IST

 

चंडीगढ़, 16 मई, तेल की बढ़ी हुई कीमतों का पंजाब के लोगों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए जिस प्रकार 27 मार्च 2026 को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 10 रुपये प्रति लीटर टैक्स घटाकर तेल की बढ़ी कीमतों का बोझ अपने सिर लिया गया था, उसी प्रकार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी पेट्रोल और डीजल पर बढ़े 3 रुपये प्रति लीटर के बोझ को राज्य करों में कटौती करके अपने सिर लेना चाहिए, ताकि बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय के दौरान किसानों सहित आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

मोदी सरकार की तरह भगवंत मान भी टैक्स घटाकर पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ अपने सिर ले : भाजपा

 

यह बात पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। सरीन ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय कारणों के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अप्रैल 2022 से 14 मई 2026 तक लगभग सवा चार वर्ष तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई।


तेल कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ पंजाब सरकार अपने सिर ले

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर मार्च 2022 के बाद पंजाब की तथाकथित आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर राज्य कर बढ़ाकर आम जनता पर लगभग 3 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त बोझ डाला गया है।

सरीन ने कहा कि मौजूदा युद्ध जैसे हालातों के कारण जहां कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 से 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, वहीं अमेरिका में तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत, यूरोप में 20 प्रतिशत, पाकिस्तान में 60 प्रतिशत और बांग्लादेश में 16 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इसके विपरीत भारत में केवल 3 प्रतिशत की ही वृद्धि की गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि केंद्र सरकार की तर्ज पर पंजाब सरकार भी अपने करों में कटौती करके इस 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का बोझ अपने सिर ले और आम जनता को राहत प्रदान करे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X