Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली की मजबूती पर कार्यशाला

Updated on Monday, May 18, 2026 18:25 PM IST

चंडीगढ़, 18 मई: कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब द्वारा आज यहां इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के सहयोग से वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली की मजबूती (रोबस्टनेस ऑफ वोट काउंटिंग प्रोसेस) संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पंजाब के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब अनिंदिता मित्रा ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब राज्य के कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी को वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली की मजबूती के बारे में अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे हमने सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने बताया कि इस अध्ययन के दौरान हमने दुनिया के 48 लोकतांत्रिक देशों की वोटों की गिनती संबंधी प्रणालियों का अध्ययन किया और पाया कि भारत में वोटों की गिनती संबंधी लागू प्रणाली बहुत बेहतर ढंग से कार्य कर रही है।


विभिन्न लोकतांत्रिक देशों की चुनाव प्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन में भारत की वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली बेहतर साबित हुई


इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए अध्ययन टीम के सदस्य डॉ. अभिनंदन बस्सी ने बताया कि वोटों की गिनती से पहले और बाद में उत्पन्न होने वाले मुद्दों को आधार बनाकर यह अध्ययन किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में चुनावों संबंधी लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह देखा गया कि वोटों की गिनती की प्रक्रिया को अधिक भरोसेमंद कैसे बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गिनती से पहले ईवीएम की सीलिंग, ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज से लेकर परिणामों की घोषणा तक की सभी प्रक्रियाओं को जितना बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा, चुनाव प्रक्रिया उतनी ही बेहतर ढंग से संपन्न होगी।
इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम, बैलेट पेपर और हाइब्रिड विधि के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया अपनाने वाले देशों की अध्ययन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की और बताया कि किस प्रकार ईवीएम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को सबसे बेहतर तरीके से संपन्न किया जा सकता है।


इस मौके पर अभिजीत कपलिश, आईएएस ने वोटों की गिनती संबंधी दक्षिण अफ्रीका और भारत की प्रक्रिया का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जन प्रतिनिधित्व अधिनियम हमें अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत इस समय दुनिया में चुनाव प्रक्रिया के दौरान तकनीक के उपयोग में अग्रणी देश है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भारत में चुनाव प्रक्रिया को अत्यधिक पारदर्शिता और तेजी के साथ संपन्न किया जाता है।
जॉइंट सीईओ नवनीत कौर बल्ल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की अखंडता और चुनाव परिणामों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हमें और अधिक मेहनत से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि हम भारतीय चुनाव प्रक्रिया में लोगों की आस्था को और अधिक मजबूत कर सकें।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X