Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

Updated on Thursday, May 14, 2026 12:04 PM IST


मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना है, जहां वह आपस में जुड़ सकें,मिलकर काम कर सकें और तेज़ी से बदलते आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अपने नए-नए विचार साझा कर सकें। यह फोरम शिक्षा जगत, इंडस्ट्री और प्रोफेशनल्स के बीच की खाई को पाटने का प्रयास करता है, साथ ही उभरते हुए आर्किटेक्ट्स के बीच रचनात्मकता, स्थिरता और आधुनिक डिज़ाइन सोच को बढ़ावा देता है।


इंडस्ट्री के दिग्गजों ने ‘इन्स एंड आउट्स-2026’ एक्सपो पर बनाई रणनीति
इमारत निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक पर होगा मंथन


पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, सुश्री भारती सूद ने युवा आर्किटेक्ट्स का इस फोरम में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सक्रिय इंडस्ट्री संस्था है, जो इंडस्ट्री के विकास को मज़बूत करने, नीतियों की वकालत करने, व्यावसायिक नेटवर्क बनाने और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स व उद्यमियों के लिए आपसी सहयोग वाले मंच तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान पीएचडीसीसीआई द्वारा प्रस्तुत ‘इन्स एंड आउट्स-2026’ के बारे में प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह एक्सपो आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए इस क्षेत्र के सबसे प्रमुख मंचों में से एक के रूप में उभरा है। आधुनिक आर्किटेक्चर के भविष्य को समझना की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनरों और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों के लिए नई-नई टेक्नोलॉजी, टिकाऊ समाधान, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक डिज़ाइन के नए रुझानों को प्रदर्शित करेगा। पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और आर्किटेक्चर व कंस्ट्रक्शन सेक्टर के युवा प्रोफेशनल्स के बीच आपसी जुड़ाव, सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'यंग आर्किटेक्ट्स फोरम के लॉन्च की सराहना की।
‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ के अध्यक्ष और जाने-माने आर्किटेक्ट सुकुमार जेरथ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इंडस्ट्री के साथ सीधे संवाद, ज्ञान के आदान-प्रदान और व्यावसायिक विकास के माध्यम से युवा आर्किटेक्ट्स को तराशने में इस तरह के मंच की कितनी अहम भूमिका होती है। चंडीगढ़ चैप्टर के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, आर्किटेक्ट्स, उद्योग से जुड़े लोगों और प्रतिभागियों का उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति और बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में चैंबर के पंजाब राज्य चैप्टर के मोहाली क्षेत्र के संयोजक इंजीनियर रवजीत सिंह और ट्रेड फेयर सलाहकार हरदीप सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X