Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

हरित ऊर्जा की दिशा में बढ़ते कदम, वाराणसी में हर रोज 600 टन कचरा बनेगा चारकोल

Updated on Saturday, February 15, 2025 10:56 AM IST

नई दिल्ली/चडीगढ़। शहरी विकास मंत्रालय कचरा प्रबंधन के साथ उसका उपयोग देश के विकास को गति देने में कर रहा है। वाराणसी में एनटीपीसी ने हरित ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए टारफाइल चारकोल प्लांट शुरू किया है। इस प्लांट से उत्पारित हरित कोयले का उपयोग एनटीपीसी बिजली उत्पादन और अन्य गतिविधियों के लिए कर रही है।

शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने वाराणसी पहुंचकर एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के टारफाइड चारकोल प्लांट का निरीक्षण किया। इइस प्लांट में वेस्ट-टू चारकोल की सुविधा स्थापित की गई है, जो हर रोज 600 टन ठोस कचरे को चारकोल में परिवर्तित करेगी। यह स्वदेशी रूप से विकसित पहली तकनीक है, जो दहन  की तुलना में अधिक पर्यावरण-अनुकूल है और उच्च कैलोरी मूल्य वाले ईंधन में कचरे को बदलती है, जिसे कोयले के साथ सह-दहन किया जा सकता है।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने टारफाइड चारकोल प्लांट का किया निरीक्षण

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के विजन को गति देते हुए कचरे से कोयला बनाने वाले देश के पहले हरित कोयला संयंत्र की शुरुआत की थी। संयंत्र में उत्पादित जैव-कोयला मौजूदा पारंपरिक कोयले का एक स्थायी विकल्प माना जाता है जो प्रकृति में प्रदूषण फैलाता है। अब देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की पहल शुरू करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि वाराणसी में कूड़े के ढेर को खत्म कर स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। इस प्लांट से उत्पादित हरित कोयले का उपयोग एनटीपीसी बिजली उत्पादन के लिए कर रही है।

शहरी आवास मंत्री ने हर गतिविधि का बारीकी से किया मुआयना

चारकोल प्लांट के निरीक्षण के दौरान शहरी आवास मंत्री ने कचरे से कोयला बनाने के पूरे प्रोसेस का बारीकी के साथ मुआयना किया कि किस तरह कचरे को क्रेन की मदद से हॉपर में डाला जाता है। कचरे के अंदर मौजूद नमी को प्री-हीटिंग करके हटा कर, फिर बैलिस्टिक सेपरेटर का इस्तेमाल करके कचरे से मिट्टी, लोहा, तांबा और अन्य सामग्री को अलग किया जाता है। सभी कचरे को अलग करने के बाद उसे रिफ्यूज्ड डेरिव्ड फ्यूल (आरडीएफ) प्रक्रिया के तहत पाउडर के रूप में बदल दिया जाता है। कचरे को 250 से 300 डिग्री के तापमान पर थर्मल ट्रीटमेंट दिया जाता है, जिससे कोयले जैसी विशेषताओं वाली छोटी काली राख बनती है। फिर, इसे छलनी से साफ किया जाता है। इसके बाद चारकोल को कुछ मात्रा में बाइंडर और पानी के साथ मिलाकर सुखाया जाता है। अंत में, ग्रीन कोल तैयार होता है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X