Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब विधानसभा में बेज़ुबान जानवरों की भलाई के लिए ऐतिहासिक बिल पेश, डॉ. बलजीत कौर ने की बिल की सराहना

Updated on Friday, July 11, 2025 21:00 PM IST

चंडीगढ़, 11 जुलाई: आज यहां पंजाब विधानसभा में ‘प्रीवेन्शन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (पंजाब संशोधन) बिल, 2025’ की पेशकश और उस पर हुई चर्चा के दौरान सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस बिल की सराहना करते हुए कहा कि यह बिल पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री ने कहा कि मनुष्य और पशुओं के बीच संबंध बहुत पुराना और गहरा है। मनुष्य जंगलों से निकलकर अपनी बुद्धि और संवाद के साधनों के ज़रिए आज की प्रगति तक पहुँचा है, लेकिन दुख की बात है कि विकास की इस दौड़ में उसने पशु-पक्षियों के साथ अत्याचार और दुर्व्यवहार भी शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि जहाँ मनुष्य ने अपनी समझदारी से शासन करना सीखा, वहीं अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए पशुओं पर भी अधिकार जताने लगा। एक कथा के माध्यम से उन्होंने दर्शाया कि सबसे अधिक ताकतवर प्राणी बन चुके मनुष्य ने जानवरों की भलाई की ज़िम्मेदारी निभाने की बजाय उन पर अत्याचार करने शुरू कर दिए।

डॉ. बलजीत कौर ने विधानसभा के माध्यम से यह संदेश दिया कि धरती केवल मनुष्यों के लिए नहीं बनी, बल्कि इस पर प्रत्येक जीव-जंतु, पशु-पक्षी और सूक्ष्म जीवों का भी समान अधिकार है। जब प्रकृति के किसी हिस्से पर अत्याचार होता है तो उसका संतुलन बिगड़ता है और अंततः इसका नुकसान मानव जाति को ही भुगतना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्कृति हमेशा से पशु-पक्षियों को परिवार का हिस्सा मानती रही है। गाय, भैंस, बैल और अन्य पशुओं को बच्चों की तरह पाला जाता रहा है। मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए मंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में पशु-पक्षियों की सुरक्षा और पंजाबी परंपराओं को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि इस तरह का बिल पहली बार पंजाब विधानसभा में प्रस्तुत हुआ है, जो मानवीय सभ्यता, पशु-पक्षियों के अधिकारों और प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंत में उन्होंने कहा, “पशु-पक्षियों की सुरक्षा और सेवा हमारी ज़िम्मेदारी है, और मैं इस बिल का पूरा समर्थन करती हूँ।”

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X