Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

1984 में हाईजैक हुए प्लेन में मेरे पिता थे: विदेशमंत्री जयशंकर

Updated on Saturday, September 14, 2024 08:42 AM IST

स्विट्जरलैंड | विदेशमंत्री जयशंकर दो दिन के स्विट्जरलैंड दौरे पर हैं। इस दौरान जिनेवा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने 1984 में हुए IC 421 प्लेन हाईजैक से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। जयशंकर ने बताया कि वो उस टीम का हिस्सा थे, जो हाइजैकर्स से डील कर रही थी।

जयशंकर ने कहा, हाइजैक के 3-4 घंटे बाद मैंने अपनी मां को फोन किया मैंने उन्हें बताया कि प्लेन हाइजैक हुआ है, मैं घर नहीं आ सकता। तभी मुझे ये भी पता चला कि मेरे पिता उस फ्लाइट में हैं।

मैं हाईजैकर्स से डील कर रहा था, मां से कहा अभी घर नहीं आउंगा

जयशंकर ने कहा कि एक तरफ मैं उस टीम में था जो हाइजैकर्स से डील कर रही थी। वहीं, मैं उन फैमिली मेंबर्स की उस टीम में भी था जो सरकार पर दबाव डाल रही थी।

दरअसल जयशंकर से जेनेवा में एक कार्यक्रम के दौरान 1999 में हुए कंधार हाईजैक पर बनी नेटफ्लिक्स सीरीज IC 184 पर हो रही कंट्रोवर्सी पर सवाल किया था। इस पर जयशंकर ने कहा कि उन्होंने सीरीज नहीं देखी है। इसलिए वे इस पर कमेंट नहीं कर सकते।

7 सिख युवकों ने किया था प्लेन हाईजैक

24 अगस्त 1984 को इंडियन एयरलाइन्स के विमान IC 421 ने चंडीगढ़ से जम्मू के लिए उड़ान भरी थी। इस प्लेन में चंडीगढ़ से 7 अलगाववादी सिख युवक भी सवार हुए। प्लेन उड़ने के कुछ देर बाद ही इन युवकों ने उसे हाईजैक कर लिया था। ये सभी युवक ऑपरेशन ब्लू स्टार से नाराज थे।

हाइजैक हुए विमान में विदेशमंत्री जयशंकर के पिता के. सुब्रमण्यम सहित 100 लोग सवार थे। हाईजैकर्स ने प्लेन के पायलट वीके मेहता से प्लेन को अमृतसर ले जाकर स्वर्ण मंदिर की परिक्रमा लगाने के लिए कहा था। इसके बाद पायलट ने हाईजैकर्स की बात मानते हुए स्वर्ण मंदिर के दो चक्कर लगाए थे।

प्लेन को पाकिस्तान ले गए थे हाईजैकर्स

हाईजैकर्स प्लेन को पाकिस्तान के लाहौर ले गए थे। लेकिन लाहौर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्लेन को लैंड करने की परमिशन नहीं दी। इसके बाद विमान काफी देर तक हवा में ही रहा। बाद में प्लेन का फ्यूल कम होने लगा तो पायलट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग के लिए परमिशन मांगी। जिसके बाद अधिकारियों ने प्लेन को लैंड करने दिया।

लाहौर एयरपोर्ट पर रिफ्यूलिंग के बाद हाईजैकर्स ने प्लेन को अमेरिका ले जाने के लिए कहा। हालांकि पायलेट ने हाईजैकर्स को बताया कि ये प्लेन घरेलू उड़ान के लिए है इसलिए अमेरिका नहीं जा सकता है। इसके बाद हाईजैकर्स ने प्लेन के बहरीन ले जाने की बात कही। लेकिन पायलट के मना करने के बाद इसे दुबई ले जाया गया।

दुबई में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जहां भारतीय अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद हाईजैकर्स ने सरेंडर कर दिया था।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X