Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

क्षमता को पंख: सरकारी स्कूलों के 600 विद्यार्थियों का रेजिडेंशियल कोचिंग कैंप में जेईई और नीट कोचिंग के लिए चयन

Updated on Thursday, June 12, 2025 20:04 PM IST

क्षमता को पंख: सरकारी स्कूलों के 600 विद्यार्थियों का रेजिडेंशियल कोचिंग कैंप में जेईई और नीट कोचिंग के लिए चयन

चंडीगढ़, 12 जून: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की क्षमता निखारने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने के लिए पूर्ण पहुंच अपनाते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने युवाओं को जेईई और एन.ई.ई.टी. (नीट) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने हेतु एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप-2025 शुरू किया है।

बता दें कि पिछले अकादमिक वर्ष के दौरान सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों द्वारा जेईई (मेन्स) और 44 विद्यार्थियों द्वारा जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा पास करने की शानदार सफलता के उपरांत इस पहल की शुरुआत की गई है।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपने प्रतिष्ठित "स्कूल ऑफ एमीनेंस प्रोग्राम" के तहत रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप-2025 लगाया जा रहा है ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा संबंधी कोचिंग प्रदान की जा सके।

jkljljkljkljouiouiouiogdfgdfgdfgdfg


उन्होंने बताया कि सख्त प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 12वीं कक्षा के 600 विद्यार्थी रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप के 7वें एडिशन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की निरंतर सफलता को उजागर करते हुए उन्होंने बताया कि 23 दिनों के इस कैंप में जेईई की तैयारी करने वाले 500 विद्यार्थी और नीट की तैयारी करने वाले 100 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा, "हम सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के बराबर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने सपने साकार करने का अवसर मिलना चाहिए, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कोई भी हो।" उन्होंने कहा कि यह कैंप सिर्फ अकादमिक शिक्षा के बारे में नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की क्षमता को निखारने, उनमें आत्मविश्वास पैदा करने और इन युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने के बारे में है।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप विद्यार्थियों की सफलता के लिए व्यापक और रचनात्मक माहौल प्रदान करेगा जिसमें विशेषज्ञ शिक्षक उच्च-स्तरीय कोचिंग के माध्यम से मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और विद्यार्थियों की विशेष जरूरतों के अनुसार उच्च-गुणवत्तापूर्ण अकादमिक सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम को अद्वितीय सीखने की शैलियों के माध्यम से तैयार किया गया है, जो बुनियादी अवधारणाओं, समस्या-समाधान करने की रणनीतियों और टेस्ट-देने संबंधी तकनीकों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दैनिक प्रश्न-उत्तर सत्र एक सहायक माहौल बनाएंगे जबकि आरामदायक आवास, पौष्टिक भोजन और दिन-रात निगरानी यह सुनिश्चित करेगी कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने बताया कि अकादमिक सत्रों के अलावा कैंप में तनाव प्रबंधन, भावनात्मक भलाई, टीम-निर्माण, करियर मार्गदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में सत्र शामिल हैं ताकि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास को प्रोत्साहित किया जा सके और उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाया जा सके।

स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह अनुकरणीय पहल मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सभी की मानक शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने, समान अवसरों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के बराबर अवसर प्रदान करके इस पहल का उद्देश्य अकादमिक परिणामों और करियर की संभावनाओं को बढ़ाना है, जो शिक्षा में उत्कृष्टता और समग्रता लाने के प्रति सरकार के दृष्टिकोण को उजागर करती है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X