Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाजपा एफ.आई.आर. दर्ज कर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कर रही है – मुख्यमंत्री

Updated on Friday, July 11, 2025 20:18 PM IST

चंडीगढ़, 11 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए बौखलाहट में काम कर रही है।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि जो भी सच बोलेगा, उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य नेताओं को सिर्फ सच बोलने के कारण जेल जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा हमारी आवाज दबाने की हर कोशिश का हम मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जहां हमारी बात सुनी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले समय में और गिरफ्तारियां तथा एफ.आई.आर. दर्ज होंगी क्योंकि भाजपा और उसके नेता मोदी के खिलाफ बोलने वाली हर आवाज को कुचलना चाहते हैं।

विदेश नीति पर सवाल उठाना मेरा संवैधानिक अधिकार है

प्रधानमंत्री अडानी के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं विदेश दौरे

खतरनाक गैंगस्टरों को संरक्षण देने के लिए भाजपा पर बरसे मुख्यमंत्री

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें देश की विदेश नीति पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे बार-बार मोदी के विदेशी दौरों पर सवाल उठाते रहेंगे क्योंकि सच्चाई यह है कि जिस भी देश में मोदी जाते हैं, वहां उसके बाद अडानी का कारोबार फैलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और यह कंपनी यह स्वीकार नहीं करते कि वे अडानी को विदेशों में व्यापार फैलाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत-पाक युद्ध के दौरान दुनिया के किसी भी देश ने भारत का साथ नहीं दिया, तो फिर ऐसे दौरों का क्या लाभ?

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार खतरनाक गैंगस्टरों को संरक्षण दे रही है जो गुजरात की जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब केंद्रीय गृह मंत्री, जिन्हें गुजरात से हटाया गया था, का आपराधिक रिकॉर्ड हो, तो ऐसी सरकारों से और क्या अपेक्षा की जा सकती है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि विधानसभा में पाँच जनहितकारी विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की पुरानी शान को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार और भी ऐसे पंजाब-हितैषी और विकासोन्मुखी फैसले लेगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X