Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मनजिंदर सिंह सिरसा ने अमन अरोड़ा को भेजा कानूनी नोटिस

Updated on Friday, July 11, 2025 20:13 PM IST

चंडीगढ़, 11 जुलाई 2025: दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी पंजाब अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस उनके द्वारा लगाए गए झूठे, बेबुनियाद और अपमानजनक आरोपों के खिलाफ भेजा गया है।

भ्रामक और अपमानजनक आरोपों पर 24 घंटे में माफ़ी मांगने और बयान वापस लेने की चेतावनी

यह कानूनी नोटिस सिरसा जी की ओर से उनके वकील योगिंदर हंडू द्वारा भेजा गया है, जिसमें अमन अरोड़ा के द्वारा की गई बदनाम करने वाली टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक माफ़ी मांगने और अपने बयान वापस लेने की मांग की गई है।

नोटिस में कहा गया है कि मनजिंदर सिंह सिरसा तीन बार दिल्ली विधानसभा के विधायक रह चुके हैं और इस समय दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सार्वजनिक जीवन में सिरसा जी की छवि हमेशा ईमानदार, सम्मानित और सेवा-भावना से जुड़ी रही है।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि 10 जुलाई 2025 को अमन अरोड़ा ने मीडिया में एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने सिरसा जी को अपराधियों और गैंगस्टरों से जोड़ते हुए झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि करने वाले आरोप लगाए। यह बयान सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है, जिसमें अरोड़ा को ये अपमानजनक बातें कहते हुए साफ़ देखा और सुना जा सकता है।

साथ ही, अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ऐसे ही आरोपों को दोहराया है। नोटिस में कहा गया है कि यह सब जानबूझकर सिरसा जी की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया, जबकि अरोड़ा खुद भी जानते हैं कि उनके आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।

नोटिस में अमन अरोड़ा को निर्देश दिया गया है कि वह तुरंत ऐसे सभी झूठे और अपमानजनक बयानों को दोहराने या प्रसारित करने से परहेज़ करें, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बिना शर्त माफ़ी मांगें और अपने दिए गए बयान पूरी तरह से वापस लें। ऐसा न करने पर मनजिंदर सिंह सिरसा उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X