Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महिला सशक्तिकरण में मुख्यमंत्री का साथ दे रही हैं उनकी धर्मपत्नी

Updated on Thursday, March 27, 2025 11:08 AM IST

चण्डीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को आगे बढ़ाने में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ने एक अनूठी पहल की है। इस कड़ी में परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने हरियाणा सरकार के सभी मंत्रियों व विधायकों की पत्नियों को मुख्यमंत्री के आवास संत कबीर कुटीर में आमंत्रित कर कमल सखी मंच के माध्यम से चर्चा की और महिला सशक्तिकरण के लिए सुझाव मांगे। कमल सखी मंच का विचार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के सुझाव पर शुरू किया गया  क्योंकि मंत्री, विधायक, सांसद तो कार्यक्रमों के दौरान मिलते रहते हैं परंतु उनके परिवार के सदस्यों को एक मंच पर आने का अवसर नहीं मिल पाता इसलिए कमल सखी मंच का गठन किया गया। इस मंच का उद्देश्य  एक पार्टी-एक परिवार की भावना को प्रोत्साहित करना है ताकि पारिवारिक सम्बन्धों को विचारों के माध्यम से मजबूत बनाया जा सके।

एक पार्टी-एक परिवार की भावना के प्रोत्साहन के लिए हुआ कमल सखी कार्यक्रम का आयोजन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पवित्र माह सावन हरियाली तीज के अवसर पर जींद में एक कार्यक्रम आयोजित करवाया और महिलाओं को कौथली भेंट की। हरियाणावी संस्कृति में कौथली देने की परम्परा सदियों से चली आ रही है। लड़की का परिवार अपनी ओर उसके ससुराल में तीज पर कौथली पहुंचाता है। यह भाई-बहन के रिश्तों को मजबूत करता है। यह संयोग की बात है कि गत दिवस पंचकूला में नगर निगमों, नगरपरिषदों व पालिकाओं के नव निर्वाचित मेयरों, चेयरमैनों व पार्षदों का शपथ समारोह कार्यक्रम हुआ था, जिसमें महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक थी। यह हरियाणा सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत की भागीदारिता सुनिश्चित करने की महिला सशक्तिकरण को प्रतिबिंबित करता है।

इसके अलावा नव निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों ने हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही भी देखी। हरियाणा गठन के बाद शायद यह पहला अवसर है कि जब किसी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने मंत्रियों और विधायकों की पत्नियों को एक साथ मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया है। इस पहले भी श्रीमती सुमन सैनी समय-समय पर मुख्यमंत्री आवास पर महिलाओं के साथ हरियाणवी तीज त्यौहार मनाती रहती हैं।

आज के कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, विधायक कृष्णा गहलावत, शक्ति रानी शर्मा, बिमला चौधरी सहित बड़ी संख्या में कमल सखी मंच से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X