Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा ने गरीबों को बहकाकर लिए वोट, अब बिजली के रेट बढ़ाकर दिया झटका : अरोड़ा

Updated on Wednesday, July 02, 2025 18:30 PM IST

चंडीगढ़। कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं थानेसर विधायक बिजली के बढ़े रेट और बीपीएल परिवारों को दिए जाने वाले सरसों के तेल के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा सरकार को घेरा। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा ने गरीबों को बहकाकर उनके वोट हथियाने का काम किया, अब बिजली के रेट बढ़ाकर बढ़ा झटका दिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने भाजपा सरकार से सवाल पूछा, जब सरकार लाइन लोस घटने का दावा कर रही है तो बिजली के रेट घटाने की बजाय बढ़ाए क्यों जा रहे हैं। इससे पहले फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया, अब टैरिफ में बढ़ोतरी की गई है। सरकार बिजली के रेट तीन बार बढ़ा चुकी है। पांच किलोवाट के बिजली के मीटर पर 375 रुपये फिक्स चार्ज लगा दिया है।
अरोड़ा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने 11 साल में कोई नया पावर प्लांट नहीं लगाया। यमुनानगर में एक नई यूनिट का प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया है, जोकि 2030 तक बनने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस विधायक ने बीपीएल परिवारों को मिलने वाले सरसों के तेल के रेट में बढ़ोतरी होने पर घेरते हुए कहा कि चुनाव से पहले लोगों के राशन कार्ड बनाए गए, जिसके बाद प्रदेश की कुल आबादी का 75 प्रतिशत को गरीब बना दिया गया था। मगर फिर विधानसभा में सरकार द्वारा लोगों को डराया गया कि जिन्होंने गलत तरीके से बीपीएल राशन कार्ड बनवाए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब गरीबों को मिलने वाले तेल के रेट 40 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया है। महंगाई के वक्त गरीब परिवारों पर सरकार ने बोझ डालने का काम किया है।

कांग्रेस विधायक बोले : अब गरीबों को मिलने वाले तेल के रेट 40 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर सरकार ने डाला बोझ

 



शाहाबाद मारकंडा के तटबंध किए जाने वाले चाहिए मजबूत
अशोक अरोड़ा ने कहा कि मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून शुरू होते ही मारकंडा नदी उफान पर है। गांव नैंसी में मारकंडा का तटबंध टूटा है। कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने मांग की थी कि मारकंडा में खनन को मंजूरी सरकार दें, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। सरकार की ओर से खनन करने के साथ तटबंधों को मजबूत करना चाहिए ताकि लोगों को बाढ़ का सामना न करना पड़े।


पर्यवेक्षकों ने दी रिपोर्ट जल्द ही संगठन बनने की उम्मीद
अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के संगठन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। संगठन निर्माण को लेकर पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है, जल्द ही जिलाध्यक्ष बनेंगे। अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि नेता विपक्ष का फैसला मानसून सत्र से पहले होगा। नेता विपक्ष नहीं बनने से कार्यकेताओं में निराशा पैदा होती गया पार्टी हाई कमान को जल्द फैसला लेना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X