Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन, ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का भी विमोचन

Updated on Monday, July 07, 2025 22:44 PM IST

चंडीगढ़, 7 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। संगठन और अधिक मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और गुरु पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संगठन से जुड़े अहम बिंदुओं के साथ-साथ आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने भी कांग्रेस शासनकाल में आपातकाल की यातनाओं पर आधारित ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का विमोचन किया।

चंडीगढ़ सीएम आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा रहे मौजूद



चंडीगढ़ आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ भाव से पार्टी संगठन के हित मे कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत कहा और जनता की समस्याओं का निदान करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी देशवासियों, विशेषकर युवाओं से ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक को पढ़ने का आग्रह किया। वहीं प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया और नायब सरकार की प्रशंसा की।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की नायब सरकार प्रदेश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकसित हरियाणा के संकल्प के रूप में अग्रसर है। डा. पूनिया ने कहा कि ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक को जरूर पढ़ना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार नॉन स्टॉप विकास के कार्य करा रही है। हरियाणा की नायब सरकार प्रदेश के हर वर्ग के चहुंमुखी विकास को कटिबद्ध है। ‘द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक पर श्री बड़ौली ने कहा कि संघर्ष की तपिश में ही नेतृत्व आकार लेता है। ‘आपातकाल’ के विरुद्ध संघर्ष ने मोदी जी जैसे अद्वितीय नेतृत्व को गढ़ने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री मोदी में लोकतंत्र को सशक्त बनाने का जो अदम्य संकल्प है, उसकी नींव आपातकाल के उसी संघर्ष में रखी गई थी।
मोहन लाल बड़ौली ने ‘आपातकाल’ के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लूक्राफ्ट द्वारा उस अराजक कालखंड में मोदी जी के संघर्ष को उजागर करती पुस्तक के प्रकाशन के लिए ब्लूक्राफ्ट की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक के रूप में मोदी जी ने उस अन्यायकाल के विरुद्ध युवाओं को संगठित कर जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। यह पुस्तक सभी लोगों को पढ़नी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X