Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गरीब, एससी, ओबीसी व किसानों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है बीजेपी- हुड्डा

Updated on Monday, July 07, 2025 22:39 PM IST


चंडीगढ़, 7 जुलाई । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हुई फीस बढ़ोतरी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एकदम से एलएलबी समेत कई कोर्स की फीस डेढ़ गुना तक बढ़ा दी है। यानी अब गरीब, एससी, ओबीसी और किसान परिवारों के बच्चों का यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना मुश्किल हो जाएगा। इससे स्पष्ट है कि भाजपा तय नीति के तहत इन वर्गों को उच्च स्तरीय शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। इसीलिए लगातार विश्वविद्यालयों की फीस में बढ़ोतरी की जा रही है।

बीए-एलएलबी की पिछले साल तक फीस 49800 थी, जिसे अब बढ़ाकर सीधे 75000 कर दिया गया। इसी तरह बीए फार्मेसी, फिजियोथैरेपी, बीटेक आदि सभी कोर्सेज की फीस बढ़ाई गई है। पिछले साल भी कई कोर्सिज की फीस में इसी तरह इजाफा किया गया था।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बाकायदा लेटर जारी करके विश्वविद्यालयों को फंड देने से इनकार किया था। साथ ही सरकार ने कहा था कि विश्वविद्यालय अपने कोर्सेज को महंगा करके, अपना खर्चा खुद निकलें। उस वक्त विपक्ष के दबाव में सरकार ने लेटर तो वापस ले लिया। लेकिन लगता है कि नीति वापस नहीं ली और सरकार आज भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। इसीलिए सरकारी विश्वविद्यालय में प्राइवेट संस्थानों की तरह महंगी फीस वसूली शुरू कर दी गई है।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में के दौरान प्रदेश में एक भी बड़ी यूनिवर्सिटी नहीं बनाई। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान एक केंद्रीय विश्वविद्यालय (महेंद्रगढ़), 12 नई सरकारी विश्वविद्यालय, 154 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज, 56 नए आईटीआई, 4 नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए थे। साथ ही राजीव गांधी एजुकेशन सोसाइटी सोनीपत में बनवाई, जिसमें कई विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी व शिक्षण संस्थान बने हैं।

लेकिन बीजेपी सरकार ने 11 साल में एक भी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बड़ा विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई या इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खोला। एक तरफ बीजेपी द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और दूसरी तरफ, विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाई जा रही है। स्पष्ट है कि भाजपा पूरे शिक्षा तंत्र को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। ताकि एक बड़ा तबका शिक्षा से वंचित रह जाए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X