Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बनी

Updated on Tuesday, July 01, 2025 18:55 PM IST

जींद, 01 जुलाई। हरियाणा की स्टार रेसलर और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने मां बनकर अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। मंगलवार सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। कल शाम को विनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया वह दादा बन गए है। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। विनेश ने पति सोमबीर राठी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर(एक नए अध्याय के साथ हमारी प्रेम कहानी जारी है)। इसके साथ में नन्हे बेबी के फुट प्रिंट और लव का सिंबल शेयर किए थे।

बेटे को जन्म दिया, दिल्ली के अस्पताल में हुई डिलीवरी

 



पहले प्यार, फिर शादी-
जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के बख्ता खेड़ा निवासी सोमवीर राठी और विनेश की मुलाकात नौकरी के दौरान हुई थी। दोनों रेलवे में नौकरी करते थे। इसी सिलसिले में कई बार मिलते रहते थे। हालांकि, शुरू में दोनों की ज्यादा बात नहीं होती थी, लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती आगे बढ़ने लगी। कुश्ती के प्यार के कारण दोनों एक-दूसरे के करीब आए और फिर इन दोनों के बीच प्यार के बाद डेटिंग शुरू हो गई थी। साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में विनेश ने गोल्ड मेडल जीता था। जब वे मेडल जीतकर भारत लौटीं तो दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोमवीर राठी ने उन्हें प्रपोज कर दिया और अंगूठी पहना दी। इसी साल दोनों की शादी भी हो गई। तभी से दोनों एक साथ हैं। सोमवीर भी कुश्ती खिलाड़ी हैं और दो बार नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। दोनों खिलाडिय़ों ने 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी। हिंदू रीति-रिवाज से देखें तो शादी में 7 फेरे लिए जाते हैं, लेकिन विनेश और सोमवीर ने 8 फेरे लिए थे। आठवां फेरा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ की शपथ पर खत्म हुआ था, इसलिए उनकी शादी काफी अलग रही थी।

कांग्रेस में शामिल हुईं, पहला चुनाव जीत विधायक बनीं
पेरिस ओलिंपिक से लौटने के बाद विनेश फोगाट के समर्थक दिल्ली एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव बलाली तक रोड शो निकाला गया। जहां सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ रहे। इसके बाद वह पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से मिलीं। फिर विनेश की मुलाकात राहुल गांधी से हुई। इसके बाद विनेश ने पहलवान बजरंग पूनिया संग मिलकर कांग्रेस जॉइन कर ली। इसके बाद कांग्रेस ने विनेश को उनके ससुराल जींद के जुलाना से 2024 का चुनाव लड़वाया। यहां विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हरा दिया। विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59,065 वोट मिल पाए थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X