Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अंबाला के प्रतिष्ठित क्लब में शॉर्ट्स पहनकर घुसने पर एक्सईएन हरीश गोयल निलंबित, रोका तो क्लब का बिजली कनेक्शन काटा - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Updated on Tuesday, July 01, 2025 18:54 PM IST

चंडीगढ़, 01 जुलाई। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने उत्तर बिजली वितरण निगम के एक्सईएन हरीश गोयल यमुनानगर, के खिलाफ अंबाला छावनी के एक प्रतिशिष्ठ फीनिक्स क्लब द्वारा दुर्व्यवहार और सत्ता के दुरुपयोग करने के आरोप पर निलंबित कर दिया है। सेंट्रल फीनिक्स क्लब के प्रधान शैलेंदर खन्ना (शैली) ने शिकायत पत्र द्वारा ऊर्जा मंत्री अनिल विज को इस बारे जानकारी दी जोकि गंभीर चिंता का विषय है।

सोमवार 30 जून, 2025 देर शाम को हरीश गोयल अनुचित पोशाक पहने हुए क्लब परिसर में पहुंचे - विशेष रूप से शॉर्ट्स और क्लब बार में प्रवेश किया। क्लब के स्थापित नियमों के अनुसार, इस तरह की पोशाक में प्रवेश सख्त वर्जित है। क्लब के 2 कर्मचारियों ने विनम्रतापूर्वक उन्हें ड्रेस कोड नीति के बारे में बताया और प्रवेश से इनकार कर दिया, जैसा कि सभी सदस्यों और आगंतुकों के लिए मानक प्रक्रिया है। नियमों का सम्मान करने के बजाय, एक्सईएन गोयल ने अनियंत्रित व्यवहार प्रदर्शित किया और कर्मचारियों द्वारा नियमों का पालन करने पर नाराजगी जताई।

इसके बाद, और बदले की भावना से, उन्होंने जानबूझकर क्लब की बिजली आपूर्ति काट दी, जिससे क्लब के सदस्यों और संचालन को अनावश्यक परेशानी और व्यवधान हुआ, क्योंकि लगभग 50 परिवार क्लब के विभिन्न स्थानों पर क्लब में अपना भोजन कर रहे थे। व्यक्तिगत प्रतिशोध के लिए आधिकारिक अधिकार का इस तरह का दुरुपयोग बहुत चिंताजनक है और एक लोक सेवक के लिए घोर कदाचार को दर्शाता है। यह सरकारी अधिकारियों पर जनता के भरोसे को कम करता है और सत्ता का दुरुपयोग है।

एक्सईएन ने क्लब के मैनेजर बलिंदर सिंह को उनके द्वारा किए गए फोन कॉल से स्पष्ट है जिसमें उसने कहा "क्या बात है आपकी लाइट चली गई और जनरेटर चल रहा है कैसा लग रहा है"। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और पब्लिक सर्वेंट द्वारा ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने तथा उसका स्पष्टीकरण मांगने के आदेश जारी किए हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X