Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सरहद पार से चलाए जा रहे तस्करी नैटवर्क का अमृतसर में पर्दाफाश; 8 पिस्तौलें, 1 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपए ड्रग मनी सहित तीन गिरफ़्तार

Updated on Wednesday, July 02, 2025 22:25 PM IST

 

चंडीगढ़/ अमृतसर, 2 जुलाईः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र चल रही मुहिम के दौरान बड़ी ख़ुफ़िया कार्यवाही के अंतर्गत काउन्टर इंटेलिजेंस (सी. आई.) अमृतसर ने पाकिस्तान से सम्बन्धित सरहद पार से चलाए जा रहे नशा और ग़ैर- कानूनी हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुये इस माड्यूल के तीन गुर्गों को आठ आधुनिक हथियारों, 1 किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहाँ दी।

पाकिस्तान-आधारित तस्कर सिकंदर नूर के निर्देशों अधीन काम कर रहे थे गिरफ़्तार किये मुलजिम: डीजीपी गौरव यादव

पंजाब में गैंगस्टरों को सप्लाई किये जाने थे बरामद किये हथियार

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान फ़िरोज़पुर के गाँव सांके निवासी सरबजीत सिंह, फ़िरोज़पुर के गाँव लंगियाना के निवासी कुलविन्दर सिंह और रेलवे रोड, तरनतारन के निवासी अशमनदीप सिंह के तौर पर हुई है। बरामद किये गए हथियारों में तीन एमएम गलौक पिस्तौल, तीन .30 बोर के चाइनीज़ पिस्तौल और दो .30 बोर के पीऐक्स- 5 पिस्तौल शामिल हैं। इसके इलावा पुलिस टीमों ने मुलजिमों के कब्ज़े में से एक नोट/पैसे गिनने वाली मशीन बरामद की है और एक सपलैंडर मोटरसाईकल ( पीबी- एटी- 1664), जिसका प्रयोग वह खेपों की ढुलाई के लिए करते थे, को भी ज़ब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम पाकिस्तान स्थित तस्कर सिकंदर नूर, निवासी मनीहाला (पाकिस्तान) के निर्देशों अधीन काम कर रहे थे, जो सरहद पार से ड्रोन के द्वारा हथियारों की खेपें पहुंचाता था। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए यह हथियार आगे गैंगस्टरों तक पहुँचाते थे।

आपरेशन के बारे विवरण सांझे करते हुये उन्होंने बताया कि सी. आई. अमृतसर, को फ़िरोज़पुर और तरनतारन जिलों के अधिकार क्षेत्र में पड़ते भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्रों से हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त होने के बारे पुख़्ता सूचना मिली थी। उन्होंने आगे कहा कि इस पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों ने रेलवे रोड तरन तारन के नज़दीक तीन व्यक्तियों को तब गिरफ़्तार किया, जब वह अपने मोटरसाईकल पर खेप पहुँचाने जा रहे थे। इस दौरान उक्त दोषियों के कब्ज़े में से ग़ैर-कानूनी हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किये गए।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगली-पिछली कड़ियाँ जोड़ने और पूरे नैटवर्क सम्बन्धी और अहम जानकारी जुटाने के लिए आगे जांच की जा रही है।

इस सम्बन्धी, एफआईआर नंबर 35 तारीख़ 01- 07- 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 27-ए, 29 और आर्मज़ एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत पुलिस स्टेशन स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X