Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मोहिंद्र भगत ने पैसको के काम-काज का लिया जायज़ा : पूर्व सैनिकों के लिये अधिक रोज़गार के मौके प्रदान करने पर केंद्रित रहा विचार-विमर्श

Updated on Thursday, July 03, 2025 21:41 PM IST

चंडीगढ़, 3 जुलाईः रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंद्र भगत ने विभाग के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के बेहतर जीवन निर्वाह के लिए पंजाब एक्स- सर्विसमैन कारपोरेशन (पैसको) को मज़बूत करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सिविल सचिवालय में एक समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने पैसको के कामकाजी ढांचे, वित्तीय स्थिति और कर्मचारी भलाई उपायों का मूल्यांकन किया। यह विचार-विमर्श मुख्य तौर पर पैसको के द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए रोज़गार के मौके बढ़ाने पर केंद्रित रहा।

पैसको के प्रबंध निर्देशक, मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवामुक्त), और जनरल मैनेजर (सुरक्षा), एस. पी सिंह ने मंत्री को कारपोरेशन के चल रहे प्रोग्रामों से अवगत करवाया। मीटिंग के दौरान तीन महीनों की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की गई। मुख्य विषयों में सुरक्षा गार्डों का वेतन ढांचा, विशेष श्रेणी के अधीन उनके वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव और अलग-अलग भूमिकाओं में पूर्व सैनिकों के लिए सुचारू नियुक्ति प्रक्रिया शामिल था।

मंत्री मोहिंद्र भगत ने पूर्व सैनिकों की भलाई में पैसको की भूमिका को और मज़बूत करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने भरोसा दिया कि वित्तीय मसलों को हल करने, पूर्व सैनिकों के लिए सेवाओं में उम्र सीमा बढ़ाने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे।

कामों का ज़मीनी स्तर पर और मूल्यांकन करने के लिए मंत्री ने नजदीकी भविष्य में पैसको सहूलतों का दौरा करने का इरादा भी ज़ाहिर किया। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की शान और बेहतरी को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X