Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एसटीएफ ने छह माह में पकड़े 101 गैंगस्टर व 58 ईनामी बदमाश

Updated on Tuesday, July 01, 2025 19:01 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक जनवरी से 29 जून 2025 तक संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए 58 इनामी बदमाश, 101 गैंगस्टर/गैंग सदस्य और 178 जघन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मंगलवार को चंडीगढ़ में जारी जानकारी में बताया कि 2024 की इसी अवधि से तुलना करें तो तब एसटीएफ ने 100 इनामी, 29 गैंगस्टर व 227 गंभीर अपराधी पकड़े थे। कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस का एसटीएफ राज्य में संगठित अपराधों के विरुद्ध हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एसटीएफ ने सीमाओं से परे जाकर गैंगस्टरों, नशा तस्करी नेटवर्क और अपराध सिंडिकेट्स के खिलाफ जो कार्य किया है।

डीजीपी ने रिपोर्ट जारी कर थपथपाई पीठ



उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में हरियाणा की एसटीएफ ने अपराधियों के खिलाफ अपने अभियानों को और अधिक प्रभावशाली बनाते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पूरे वर्ष में एसटीएफ ने 195 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो 2023 में हुई 175 गिरफ्तारियों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है और यह दर्शाता है कि एसटीएफ ने वांछित अपराधियों के विरुद्ध दबाव बढ़ाया है। जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों में एसटीएफ की सक्रियता और भी अधिक प्रभावशाली रही, वर्ष 2023 में 200 आरोपियों की गिरफ्तारी के मुकाबले 2024 में यह संख्या बढक़र 397 हो गई, जो लगभग 98 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि एसटीएफ ने हत्या, अपहरण, बलात्कार और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में तीव्र और निर्णायक कार्रवाई की है। हरियाणा में एक्टिव गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी 2023 के 69 से घटकर 2024 में 58 रही है, जो इस बात का संकेत है कि एसटीएफ की निरंतर कार्रवाई ने गैंग नेटवर्क को कमजोर कर दिया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X