Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अफ्रीका में निवेश के अवसरों को बढ़ाएगा पीएचडीसीसीआई

Updated on Saturday, March 15, 2025 14:58 PM IST

अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब राज्य चैप्टर और अंतर्राष्ट्रीय मामले एवं व्यापार मेला प्रभाग ने एआरआईएसई आईआईपी के सहयोग से अमृतसर में ‘सीमाओं से परे व्यापार-अफ्रीका कॉलिंग अमृतसर’ पर एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अफ्रीका में विशाल विनिर्माण अवसरों पर प्रकाश डालकर सीमा पार व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना था।

प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई पंजाब राज्य चैप्टर के अमृतसर जोन के संयोजक सीए जयदीप सिंह ने भारत और अफ्रीका के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया, तथा आपसी आर्थिक विकास की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। एआरआईएसई आईआईपी के उत्तर भारत प्रमुख विजय शेखावत ने व्यापक प्रस्तुति देते हुए अफ्रीका के उभरते बाजारों का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया, विनिर्माण निवेश के लिए प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला और इस तेजी से बढ़ते महाद्वीप में प्रवेश करने के रणनीतिक लाभों पर चर्चा की।

एआरआईएसई आईआईपी के अमित कौशिक ने इस बात पर जोर दिया कि अफ्रीका भविष्य का महाद्वीप है। पश्चिम और मध्य अफ्रीका पहले से ही भारत के साथ महत्वपूर्ण व्यापार में लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एआरआईएसई आईआईपी द्वारा भारतीय निवेशकों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रोत्साहनों और सेवाओं को रेखांकित किया।

‘सीमाओं से परे व्यापार-अफ्रीका कॉलिंग अमृतसर’ का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने में पीएचडीसीसीआई की भूमिका पर बोलते हुए पीएचडीसीसीआई के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के वरिष्ठ सचिव अभिषेक बनवारा ने प्रमुख पहलों और साझेदारियों के बारे में बताया,जिन्होंने भारत-अफ्रीकी व्यापार संबंधों को मजबूत किया है। उन्होंने भारतीय और अफ्रीकी उद्यमों के बीच आगे सहयोग के बढ़ते अवसरों को रेखांकित किया।

सत्र का संचालन पीएचडीसीसीआई के सहायक सचिव सुमित कुमार ने किया जिन्होंने आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया। चर्चाओं के बाद, एक ओपन हाउस सत्र में प्रतिभागियों को एआरआईएसई आईआईपी और पीएचडीसीसीआई के प्रतिनिधियों से सीधे जुडऩे का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अफ्रीका में निवेश की संभावनाओं पर अपने प्रश्नों का उत्तर दिया।

कार्यक्रम का समापन करते हुए पीएचडीसीसीआई के पंजाब चेप्टर के अमृतसर जोन के सह संयोजक निपुण अग्रवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया,जिसमें सीमा पार व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने और भारतीय व्यवसायों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करने के लिए मार्ग बनाने के लिए पीएचडीसीसीआई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X