Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर के मंदिर में धमाका, बाल बाल बचे पुजारी

Updated on Saturday, March 15, 2025 14:58 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में होली की रात शरारती तत्वों ने एक मंदिर को निशाना बनाते हुए यहां बम नुमा वस्तु फैंककर धमाका कर दिया। पुलिस धमाके की इस घटना को स्वीकार तो कर रही है लेकिन यह नहीं बताया गया है कि धमाके में किस तरह का विस्फोटक इस्तेमाल किया गया है। यह बम फैंका गया था या पूर्व में हुई घटनाओं की तरह ग्रेनेड हमला था।

अमृतसर समेत पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले छह माह के भीतर ग्रेनेड हमलों की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले ज्यादातर घटनाओं में पुलिस थानों व चौकियों को निशाना बनाया गया था।

दो युवक बमनुमा वस्तु फैंककर हुए फरार

शुक्रवार की रात करीब एक बजे अमृतसर के खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में जोरदार धमाका हुआ। हमलावर मोटरसाइकिल सवार दो युवक थे, जिन्होंने मंदिर पर बम जैसी कोई वस्तु फेंककर हमला किया। हमला सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर आए थे, उनके हाथ में झंडा था। वे कुछ देर तक मंदिर के बाहर खड़े रहे और फिर मंदिर की तरफ कोई वस्तु फेंकी। जैसे ही वे वहां से भागे, मंदिर में जोरदार धमाका हुआ। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। उस समय मंदिर का पुजारी भी अंदर सो रहा था, लेकिन किस्मत से वह बाल-बाल बच गया।

हमलावरों की तरफ से बम पहली मंजिल पर फेंका गया। इससे मंदिर की पहली मंजिल का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस व मंदिर प्रबंधकों ने क्षतिग्रस्त हिस्से को हरा पर्दा डाल ढक दिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि किस तरह की बमनुमा वस्तु को फेंका गया है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ऐसे हमलों के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि सीसीटीवी में दो बाइक सवार दिखे हैं, जिन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। आए दिन पाकिस्तानी एजेंसी हमारे गरीब परिवार के युवाओं को भडक़ा कर ऐसे काम करवा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X