Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार जनता की सुविधा के लिए खनन क्षेत्र की पर्यावरण स्वीकृतियों को करेगी सरल: बरिंदर कुमार गोयल

Updated on Thursday, March 13, 2025 18:11 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के खनन मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार खनन क्षेत्र के अंतर्गत दी जाने वाली पर्यावरण स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सुगम बनाएगी, ताकि प्रदेशवासियों के लिए खनिजों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

 गोयल ने राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सी.ई.आई.ए.ए.), पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई तुरंत पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी ज़मीनों से मिट्टी उठाने के लिए इन तीनों विभागों से पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियां लेनी पड़ती हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी ज़मीन समतल करने या खेतों से मिट्टी उठाने के लिए फसल कटाई से पहले पर्यावरण स्वीकृति देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे फसल कटाई के बाद मिट्टी निकाल सकें, ज़मीन समतल कर सकें और समय पर अगली फसल बो सकें।

खनन मंत्री द्वारा राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ आपात बैठक, सभी स्वीकृतियों को सरल और समयबद्ध करने के निर्देश

गोयल ने कहा कि इस प्रक्रिया से स्थानीय स्तर पर मिट्टी की उपलब्धता बढ़ेगी और प्रदेश के भट्ठा उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ढांचागत विकास में भट्ठा उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि हर प्रकार के निर्माण कार्य में ईंटों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेशवासियों को भी सस्ती दरों पर ईंटें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा। खनन मंत्री ने साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों और भट्ठा मालिकों का समय बर्बाद करने वाली अनावश्यक शर्तों को खत्म कर, एक ऑनलाइन प्रणाली लागू करने की योजना बनाई जाए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 104 नई खनन साइटों को नियमित करने और क्रशर उद्योग के लिए पारदर्शी नीतियां लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भट्ठा मालिकों को मिट्टी के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े। इससे न केवल भट्ठा मालिकों को सस्ती दरों पर मिट्टी उपलब्ध होगी, बल्कि प्रदेशवासियों को भी सस्ते दामों पर ईंटें मिलने लगेंगी।

बैठक के दौरान खनन विभाग के सचिव  गुरकिरत किरपाल सिंह, राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सी.ई.आई.ए.ए.) के चेयरमैन  जतिंदर कुमार, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल विग और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X