चंडीगढ़ ,10 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक ने स्ट्रेटजी और प्लान के बीच फर्क बताते हुए कठोर शब्दों में भारतीय राजनीति पर सवाल उठाया। उनके अनुसार, प्लान कामयाब हो यह जरूरी नहीं, मगर स्ट्रेटजी का कामयाब होना जरूरी है।
लंदन,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) लंदन के मेयर सादिक खान की अपील से कतराते हुए ब्रिटेन ने कहा है 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार की सरकार उचित निंदा कर चुकी है। ब्रिटेन के इतिहास में यह अत्यंत शर्मनाक घटना के रूप में दर्ज है। लंदन के मेयर ने इस घटना के लिए ब्रिटिश सरकार से अधिकृत रूप से माफी मांगने को कहा है।
नई दिल्ली,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने इस पत्र में राज्यों से क्लीनिकल इस्टेब्लिश्मेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) एक्ट, 2010 को अपनाने और लागू करने का अनुरोध किया है। एक्ट का मकसद निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के कदाचार पर रोक लगाना है।
नई दिल्ली,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । इलाहाबाद में गुमशुदा बच्चों के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में बदलाव कर दिया है। अब शहर के खुल्दाबाद और धूमनगंज थानों में तीन दिन तक लगने वाले पुलिस कैंप में उत्तर प्रदेश के आईजी पुलिस (कानून व्यवस्था) नहीं बैठेंगे बल्कि उनकी जगह इलाहाबाद रेंज के आईजी और एसएसपी बैठेंगे और शिकायतें सुनेंगे।
नई दिल्ली,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । आयुर्वेदिक दवाओं की दुनिया के बाजार में छाने की भारत की कोशिशों पर जड़ी-बूटियों की किल्लत भारी पड़ सकती है। चार दिन तक चले महामंथन के दौरान आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियों ने जड़ी-बूटियों की कमी और उनकी गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने इसके लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
नई दिल्ली,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित कर पूरी दुनिया में एक तरह से तहलका मचा दिया है। एक तरफ जहां खाड़ी के अरब देशों ने इस फैसले से पूरे क्षेत्र को आग के हवाले करने की संज्ञा दी है तो दूसरी तरफ अमेरिका के पारंपरिक यूरोपीय मित्र देशों के साथ रुस और ईरान ने भी इस फैसले को स्तब्ध करने वाला और बेहद गंभीर नतीजे वाला बताया है। इन सभी देशों के साथ भारत ने इस मुद्दे पर बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया दी है।
नई दिल्ली,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बाद चौतरफा घिरे मणिशंकर अय्यर पर कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
मुंबई,29 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) वयोवृद्ध गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे 23 मार्च से नई दिल्ली में जनलोकपाल के लिए आंदोलन करने की घोषणा की है। छह साल पहले लोकपाल आंदोलन से पूरे देश को उद्वेलित करने वाले अन्ना ने कहा कि शहीद दिवस के कारण इस तिथि का चयन किया गया है। वह जनलोकपाल के अलावा किसानों और चुनाव में सुधार की मांग का मुद्दा भी उठाएंगे।