Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

शीत सत्र तत्काल बुलाने के लिए सरकार से कहें राष्ट्रपति

Updated on Saturday, November 25, 2017 23:51 PM IST

नई दिल्ली ,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : संसद का शीत सत्र बुलाने में हो रही देरी पर सरकार को घेर रही कांग्रेस ने अब इस मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सीधे दखल देने का आग्रह किया है। उसने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर कहा है कि सरकार गुजरात चुनाव के राजनीतिक मकसद से संसद की अनदेखी कर सत्र नहीं बुला रही है। पार्टी के मुताबिक, सरकार के इस रुख के मद्देनजर राष्ट्रपति मामले में दखल देते हुए सरकार से तत्काल सत्र बुलाने के लिए कहें। राष्ट्रपति को कांग्रेस का यह पत्र पार्टी संसदीय दल की ओर से भेजा गया है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में उपनेता आनंद शर्मा, लोकसभा में चीफ व्हिप ज्योतिरादित्य सिंधिया और व्हिप दीपेंद्र हुड्डा के संयुक्त हस्ताक्षर से यह पत्र 21 नवंबर को राष्ट्रपति को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि संसद ही एक ऐसा मंच है, जहां लोकतंत्र में जनता से जुड़े अहम मुद्दों को उठाते हुए बहस की जाती है। इसमें ही सरकार की जवाबदेही और उसके कामों की समीक्षा भी होती है। कांग्रेस ने कहा है कि अनौपचारिक तौर पर सरकार शीत सत्र बुलाने में देरी के लिए गुजरात चुनाव की दलील दे रही है। जबकि चुनाव कराना सरकार नहीं निर्वाचन आयोग का काम है और संसद का सत्र मान्य परंपरा के हिसाब से ही बुलाया जाता है। साथ ही ऐसा भी नहीं है कि चुनाव के दौरान सत्र नहीं होते। कांग्रेस ने इसके लिए राष्ट्रपति को गुजरात के 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान शीत सत्र बुलाए जाने का भी हवाला दिया है। इसमें कहा गया है कि तब गुजरात के चुनाव 12 और 17 दिसंबर को हुए थे जबकि संसद का शीत सत्र 22 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चला था।

तत्काल सत्र बुलाने की जरूरत को रेखांकित करते हुए पार्टी ने कहा है कि मानसून सत्र के बाद संसद का सबसे लंबा ब्रेक शीत सत्र तक होता है। ऐसे में सत्र में देरी स्वस्थ परंपरा नहीं होगी। इससे साफ है कि सरकार अपनी अलोकप्रिय नीतियों व योजनाओं पर उठे रहे सवालों से भाग रही है। साथ ही सांसदों को उनके दायित्व निर्वहन के अधिकार से भी वंचित कर रही है। इसलिए राष्ट्रपति को दखल देते हुए सरकार को सत्र बुलाने का निर्देश देना चाहिए, क्योंकि सत्र बुलाने और सत्रावसान दोनों का संवैधानिक अधिकार केवल राष्ट्रपति के पास ही है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X