Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

इलाहाबाद हाई कोर्ट में डेढ़ साल से जमानत की अपील लंबित रहने पर सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज

Updated on Sunday, December 10, 2017 23:57 PM IST

नई दिल्ली,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । इलाहाबाद हाई कोर्ट में जमानत अर्जी के लंबे समय तक लंबित रहने और डेढ़ साल तक सुनवाई का नंबर न आने पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को तत्काल जमानत अर्जी पर सुनवाई कर दो सप्ताह में निपटारा करने का आदेश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल व न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने अभियुक्त संजय दुबे के वकील ऋषि मल्होत्रा की दलीलें सुनने के बाद दिए। इस मामले में संजय दुबे को धोखाधड़ी के जुर्म में निचली अदालत से चार साल की सजा हुई है। संजय ने सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील दाखिल की थी। सजा निलंबित करने की मांग करते हुए उन्होंने जमानत अर्जी दी थी।

उसकी अपील का डेढ़ साल से हाई कोर्ट में निपटारा नहीं हुआ है। अंत में उसने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दे जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की। बहस के दौरान वकील ऋषि मल्होत्रा ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 मार्च 2017 को हुसैन बनाम भारत सरकार मामले में अनुच्छेद 21 (जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार) की महत्ता बताते हुए सभी उच्च न्यायालयों को आदेश दिया था कि जमानत अर्जियों पर एक महीने के भीतर निपटारा होना चाहिए। कोर्ट के इस आदेश के बावजूद उनके मुवक्किल की जमानत अर्जी पिछले डेढ़ साल से हाई कोर्ट में लंबित है।

उनके मुवक्किल को कुल चार साल की सजा हुई है और वह अब तक दो साल से ज्यादा की सजा काट चुका है। ऐसे में अपील के दौरान अगर उसे कोर्ट ने जमानत नहीं दी तो उसकी सजा पूरी हो जाएगी और अपील बेमतलब हो जाएगी। पीठ ने जमानत अर्जी के डेढ़ साल से लंबित रहने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि अपील के मामलों में तो जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए एक महीने के समय की भी जरूरत नहीं होती, क्योंकि रिकार्ड कोर्ट के सामने होता है। अंडर ट्रायल कैदियों के मामले में केस डायरी आदि मंगानी पड़ती है।

इसके बाद पीठ ने हाई कोर्ट में लंबे समय तक जमानत अर्जियां लंबित रहने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके आदेश की ही पालना नहीं हो रही है, जबकि अपील के साथ दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए तो एक महीने के समय की भी जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को अभियुक्त की जमानत अर्जी पर तत्काल सुनवाई का आदेश दिया। पीठ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि वह इस मामले को देखें और उचित पीठ को सौंपे ताकि जमानत अर्जी का दो सप्ताह के भीतर निपटारा हो। कोर्ट ने आदेश की प्रति हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजने का आदेश दिया ताकि वे इस मामले को मुख्य न्यायाधीश के सामने पेश कर सकें।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X