Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाएं लगाम 

Updated on Friday, December 08, 2017 15:24 PM IST

नई दिल्ली,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने इस पत्र में राज्यों से क्लीनिकल इस्टेब्लिश्मेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) एक्ट, 2010 को अपनाने और लागू करने का अनुरोध किया है। एक्ट का मकसद निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के कदाचार पर रोक लगाना है।

स्वास्थ्य मंत्री का यह पत्र हाल ही में गुरुग्राम के फोर्टिस और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में क्रमश: अधिक फीस वसूलने और लापरवाही की घटनाओं के बाद आया है। पत्र में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन से उपचार से जुड़े संस्थानों के अनैतिक कार्यो में लिप्त होने पर रोक लगेगी और वे मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। इस एक्ट में उपचार से जुड़े संस्थानों द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के न्यूनतम मानकों का भी उल्लेख है। नड्डा ने राज्यों से यह भी कहा है कि अगर उन्हें यह एक्ट अपने अनुकूल नहीं लगता है तो वे इस विषय पर अपना कानून भी बना सकते हैं।

बता दें कि अभी तक अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, असम और सभी केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली को छोड़कर) ने इस एक्ट को अपनाकर लागू कर दिया है। जबकि सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों ने इसे अपना तो लिया है, लेकिन लागू नहीं किया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X