Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पूर्व सेनाध्यक्ष ने गिनाई चार गलतियां, आज भी भुगत रहे हैं जिसका खामियाजा

Updated on Sunday, December 10, 2017 23:51 PM IST

चंडीगढ़ ,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीपी मलिक ने स्ट्रेटजी और प्लान के बीच फर्क बताते हुए कठोर शब्‍दों में भारतीय राजनीति पर सवाल उठाया। उनके अनुसार, प्लान कामयाब हो यह जरूरी नहीं, मगर स्ट्रेटजी का कामयाब होना जरूरी है।

सही स्‍ट्रेटजी नहीं होने से समस्‍याएं

मलिक ने कहा, प्‍लान और स्‍ट्रेटजी में अंतर है। स्ट्रेटजी बिल्कुल साफ होनी चाहिए। आपको क्या चाहिए इसका पता होना चाहिए। लेकिन, देश में आज तक नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटजी को लेकर कभी साफ तौर पर कुछ नहीं लिखा गया। ऐसी कई गलतियां हैं, जो सही स्ट्रेटजी न होने की वजह से आज देश के लिए समस्या बन गई हैं और इनका खामियाजा हम आज भी भुगत रहे हैं। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने भारतीय राजनीति पर सवाल उठाते हुए ये बातें कहीं।

पहली गलती- नेहरु का संरा जाना

लेक क्लब में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन शनिवार को वीपी मलिक ने नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटजी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पहली गलती प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की ओर से 1948 में कश्मीर विवाद के लिए युनाइटेड नेशन (संयुक्त राष्ट्र)जाना था, जबकि यह मसला हमें उसी वक्त साफ तौर पर पाकिस्तान से सुलझा लेना चाहिए था। इसी वजह से आज तक कश्मीर में संघर्ष जारी है।

चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और अन्‍य।

दूसरी गलती- चीन-पाकिस्तान से हमारी सीमा तय नहीं

जनरल मलिक ने बताया कि भारत को आजादी के बाद कई युद्धों का सामना करना पड़ा। इस वजह से भी स्ट्रेटजी बनाने में समय लगा। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने पाकिस्तान और चीन दोनों से ही पक्के तौर पर सीमा तय नहीं की। हमने तिब्बत को अपने हाथों से जाने दिया। बाद में इसकी अहमियत हमें मालूम पड़ी। हालांकि, 1962 में चीन की लड़ाई के दौरान हमारे पास मौका था अपनी सीमा तय करने का, लेकिन यह मौका भी हमने कोई स्ट्रेटजी न होने की वजह से खो दिया।

यह भी पढ़ें: शहीदों की वीरगाथा... छाती पर गोली खाई और बोला मेरी मां को मत बताना

तीसरी गलती- 1965 की लड़ाई के बाद हाजीपुर पोस्ट वापस देना

जनरल मलिक बोले कि 1965 में पाकिस्तान के साथ हुई जंग में हम हाजीपुर पोस्ट तक पहंच गए थे। यह वह पोस्ट है जहां से आज कई आतंकी कश्मीर में घुसते हैं। उस दौरान यह पोस्ट हमने उन्हें दी जो देश के इतिहास में हमारी बड़ी गलती है।

चौथी गलती- 1972 में पाकिस्तानी कैदी सैनिकों को छोड़ना

जनरल मलिक ने कहा कि हमारी सरकार की वजह से हमें समय-समय पर जंग के बाद कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े। 1971 में पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश के लिए हुई जंग के बाद 1972 में करीब 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को भारत सरकार ने छोड़ दिया। उस समय हमारे पास कई शर्ते पूरी करने का समय था, जिसमें आज सरहद जैसे मुद्दे सुलझ जाते।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X