Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

यरुशलम पर तीसरे देश के फैसले से हमारे विचार प्रभावित नहीं: भारत

Updated on Friday, December 08, 2017 15:22 PM IST

नई दिल्ली,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित कर पूरी दुनिया में एक तरह से तहलका मचा दिया है। एक तरफ जहां खाड़ी के अरब देशों ने इस फैसले से पूरे क्षेत्र को आग के हवाले करने की संज्ञा दी है तो दूसरी तरफ अमेरिका के पारंपरिक यूरोपीय मित्र देशों के साथ रुस और ईरान ने भी इस फैसले को स्तब्ध करने वाला और बेहद गंभीर नतीजे वाला बताया है। इन सभी देशों के साथ भारत ने इस मुद्दे पर बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि फिलिस्तीन को लेकर वह स्वतंत्र नीति अपनाता है और किसी तीसरे देश के फैसले से इस बारे में वह अपने विचार या रुचि नहीं बदल सकता।

भारत ने अपनी प्रतिक्रिया में न त इजरायल का जिक्र किया है और न ही यरुशलम का। साफ है कि बदले वैश्विक माहौल में अपने हितों को देखते हुए भारत भी कूटनीतिक बदलाव के लिए तैयार है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत के कूटनीतिक व रणनीतिक रिश्ते अमेरिका के साथ ही इजरायल के साथ भी प्रगाढ़ हो रहे है। कुछ महीने पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी इजरायल जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं।

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतान्यहू अगले वर्ष के शुरुआत में भारत आने की तैयारी में जुटे हैं। इजरायल न सिर्फ आज की तारीख में सैन्य साजो समान आपूर्ति करने में भारत का प्रमुख साझेदार देश बन गया है बल्कि आतंकवाद के मुद्दे पर वह भारत की हर बात का समर्थन करने वाला देश भी है। दूसरी तरफ अमेरिका और भारत के रिश्तों की दायरा भी बेहद मजबूत होते जा रहा है। अमेरिका भारत को अपना सबसे अहम रणनीतिक सहयोगी देश बता रहा है और चीन के मुकाबले हर तरह की मदद देने की बात खुलेआम कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X