Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पिछड़े जिलों का होगा कायापलट, मोदी सरकार ने तैयार की 115 जिलों की लिस्ट

Updated on Saturday, November 25, 2017 23:51 PM IST

नई दिल्ली,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पिछड़े वर्ग के विकास के साथ-साथ मोदी सरकार ने देश के सर्वाधिक पिछड़े 115 जिलों के कायापलट का भी बीड़ा उठाया है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए केंद्र ने अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को इन जिलों का प्रभारी अफसर बनाया है। प्रभारी अधिकारियों की पहली बैठक शुक्रवार को होगी जिसमें इस बात पर मंथन किया जाएगा कि इन जिलों में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विकास कैसे किया जाए।

कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा भी इस बैठक को संबोधित करेंगे। देश के सर्वाधिक इन पिछड़े जिलों में 35 जिले वामपंथी अतिवादी हिंसा से भी प्रभावित हैं। यही वजह है कि गृह सचिव विशेष रूप से इस बैठक में मौजूद रहेंगे। केंद्र के प्रभारी अधिकारियों की बैठक होने के बाद इनकी बैठक राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ होगी ताकि पिछड़े जिलों की स्थिति में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम किया जा सके।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वाधिक पिछड़े 115 जिलों की स्थिति बदलने के लिए इन अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है। ये अधिकारी इन जिलों की विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतिगत कदम उठाएंगे। प्रभारी अधिकारियों की बैठक में प्रमुख मंत्रालयों के सचिव भी शिरकत करेंगे। देश के सर्वाधिक पिछड़े जिलों की पहचान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं के आधार पर की गयी है। केंद्र सरकार के प्रभारी अधिकारियों की बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ भी इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी ताकि इन जिलों के विकास की ठोस रणनीति बनायी जा सके।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X