Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अमित शाह ने देशद्रोहियों की मदद लेने पर कांग्रेस को कोसा

Updated on Sunday, December 10, 2017 23:56 PM IST

अहमदाबाद,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बडगाम से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे दलित नेता जिग्नेश मेवाणी के देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और पीआइएफ के राजनीतिक संगठन से चंदा लेने पर आपत्ति जताई है। शाह ने सलमान निजामी को चुनाव प्रचार के लिए लाने पर कांग्रेस पर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के गुपचुप तरीके से पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मिलने पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने गांधीनगर भाजपा कार्यालय श्रीकमलम में पत्रकारों को बताया कि नई दिल्ली में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्वमंत्री मणिशंकर अय्यर गुपचुप तरीके से पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मुलाकात की है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मुलाकात पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत सरकार व विदेश मंत्रालय की जानकारी के बिना दिल्ली में करीब तीन घंटे तक उनकी मुलाकात क्यों हुई।

शाह ने यह भी कहा कि पीएफआइ पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप हैं। उसके अग्रिम संगठन से जिग्नेश मेवाणी चंदा लेते हैं, इसीलिए कांग्रेस ने उन्हें अपना समर्थन दिया। अन्यथा जिग्नेश कांग्रेस के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ रहे होते।

शाह ने गुजरात में कांग्रेस का प्रचार करने वाले कश्मीर के युवक कांग्रेस नेता सलमान निजामी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि निजामी को गुजरात में प्रचार के लिए लाना पड़ा। निजामी पर कश्मीर के विद्रोहियों का साथ देने का आरोप है तथा वह अफजल गुरु का समर्थक रहा है।

गुजरात चुनाव में प्रचार करने पहुंचे कश्मीर के युवक कांग्रेस नेता सलमान निजामी के खिलाफ अहमदाबाद में पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में 'जो अफजल का यार है वो देश का गद्दार है' जैसे नारे लिखे हैं। गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सलमान के बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था।

संसद पर हमले मामले में फांसी की सजा पाने वाले आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाने वाले सलमान निजामी गुजरात में कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे हैं जो भाजपा को नागवार गुजरा है। पीएम मोदी अपने भाषणों में उसके नाम का उल्लेख कर भाषणों में कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने को कह रहे हैं। उधर, सरदार पटेल मंच ने अहमदाबाद सरखेज गांधीनगर हाइवे के पास गोता में पोस्टर लगाकर सलमान निजामी का विरोध किया है। निजामी को गद्दार की संज्ञा देते हुए मंच ने उनके साथियों को भी देश का गद्दार कहा है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X