Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मनी लाड्रिंग में जमानत होगा अब आसान

Updated on Saturday, November 25, 2017 23:52 PM IST

नई दिल्ली,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के लिए दो कड़ी शर्ते लगाने वाली प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धारा 45(1) को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि ये धारा संविधान में मिले समानता और जीवन व स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करती है। पीएमएलए कानून की धारा 45(1) इस कानून के तहत गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत देने के लिए दो शर्ते लगाती है। यह धारा कहती है कि अगर व्यक्ति शिड्यूल ए में दिए गए अपराध में तीन साल से ज्यादा की सजा का आरोपी है तो उसे जमानत देने से पहले सरकारी वकील (लोक अभियोजक) को जमानत अर्जी का विरोध करने का मौका दिया जाएगा। दूसरी शर्त थी कि लोक अभियोजक को सुनने के बाद कोर्ट को इस बात के लिए संतुष्ट होना होगा कि अभियुक्त प्रथम दृष्टया निर्दोष है और जमानत पर रिहा होने के बाद वह अपराध को अंजाम नहीं देगा। दूरगामी परिणाम वाला यह फैसला न्यायमूर्ति आरएफ नारिमन और न्यायमूर्ति एसके कौल की पीठ ने कानून की धारा 45 की वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया। कोर्ट ने कानून की धारा 45(1) को रद करते हुए आदेश दिया है कि जितने लोगों की इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित है और उनकी जमानत सिर्फ इन दो आधारों पर निचली अदालत से खारिज हुई थी, उन सभी मामलों में निचली अदालत का फैसला रद किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी ऐसे मामलों को वापस निचली अदालत भेजते हुए कहा है कि अदालत उनकी याचिकाओं पर नये सिरे से विचार करेगी जैसे कि धारा 45 की वो दोनों शर्ते थी ही नहीं। अदालत उनकी जमानत अर्जी पर विचार करते समय उनकी जेल की अवधि और स्वतंत्रता के मसले को देखेगी। कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी मामलों को जल्दी से जल्दी निपटाया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने धारा 45 की दोनों शर्तो के उपबंध को असंवैधानिक घोषित करते हुए कहा कि ये प्रावधान अनुचित और अतार्किक और कानून के खिलाफ हैं। हालांकि सरकार ने कानून की तरफदारी करते हुए इसे बनाए रखने की अपील की थी। कोर्ट ने मामले का विश्लेषण करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति इसी कानून में आरोपी हो और उसे गिरफ्तारी से पहले जमानत मिल जाती है और पूरे मामले के ट्रायल के दौरान वह व्यक्ति जमानत पर रहता है तो कानून की यह धारा उस पर लागू नहीं होगी। लेकिन अगर वही व्यक्ति गिरफ्तार हो जाता है तो उसे धारा 45(1) की शर्तें पूरी करनी होंगी। इस भेद का कोई मतलब नहीं है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X