अजरबैजान से रूस जा रहा एंब्राएर यात्री जेट विमान कजाखस्तान के अकताऊ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 62 यात्री और पांच क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से 24 को बचा लिया गया है और 38 से ज्यादा के मारे जाने की आशंका है। फिलहाल हादसे की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसका कारण पक्षी का टकराना माना जा रहा है।