Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

माउंट हरमन पर जमा इजरायली कब्जा, इन दो दुश्मनों पर रहेगी नजर

Updated on Thursday, December 19, 2024 10:55 AM IST

यरुशलम। गोलन पहाड़ियों से 10 किलोमीटर आगे माउंट हरमन पर इजरायली कब्जे की इबारत लिखी जा चुकी है। यह इलाका इजरायल के नियंत्रण वाले क्षेत्र से आगे सीरियाई भूमि पर बने बफर जोन का है।

इजरायल ने 1967 में किया था कब्जा

गोलन पहाड़ियां भी सीरिया में आती थीं, लेकिन 1967 के युद्ध में इजरायल ने उन पर कब्जा कर लिया था और अब उन पर अरब लोगों के साथ इजरायली यहूदी भी रहते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में इस क्षेत्र को इजरायल का हिस्सा करार दे दिया था, लेकिन विश्व के बाकी लगभग सभी देश इसे इजरायल का अवैध कब्जा मानते हैं।

माउंट हरमन इलाके में घुसी इजरायली सेना

आठ दिसंबर को सीरिया की राजधानी दमिश्क पर इस्लामिक विद्रोहियों का कब्जा हुआ तो बफर जोन से सटे सीरियाई सैन्य पोस्ट पर तैनात सैनिक भाग गए। इसके बाद इजरायली सेना टैंकों के साथ माउंट हरमन इलाके में घुस गई। सऊदी अरब सहित बाकी के अरब देशों ने इजरायली कार्रवाई की निंदा की।

नेतन्याहू ने भी बता दिया प्लान

तब इजरायल ने कहा था कि क्षेत्र में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए सेना सीरियाई क्षेत्र में गई है, लेकिन मंगलवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वहां पहुंचकर इजरायल की मंशा को स्पष्ट कर दिया।

नेतन्याहू ने बताया प्लान

नेतन्याहू ने कहा कि हरमन पहाड़ पर वह चढ़ चुके हैं और वहां से क्षेत्र पर नजर रखी जा सकती है, इसलिए इजरायली सेना वहां पर तैनात रहेगी। बुधवार को इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काज ने साफ कर दिया कि जब तक जरूरत होगी इजरायली सेना वहां रहेगी। यह जरूरत कब तक रहेगी यह जानकारी रक्षा मंत्री ने नहीं दी। जाहिर है कि अनाधिकारिक रूप से इजरायल की सीमा बढ़ चुकी है।

दो दुश्मनों पर इजरायल की रहेगी नजर

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि माउंट हरमन से इजरायल की सेना नजदीक और दूर के खतरों पर नजर रखेगी। वहां से हम दाहिनी ओर बसे लेबनान के हिजबुल्ला पर नजर रख सकेंगे और बाईं ओर दमिश्क को देख सकेंगे। क्षेत्र में सेना बहुत जल्द अपनी तैनाती के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर लेगी। क्षेत्र में किलेबंदी का काम शुरू हो गया है। बता दें कि माउंट हरमन पहाड़ की ऊंचाई 2,814 मीटर है। 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X