Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

जर्मनी में बड़ा हमला, सऊदी के डॉक्टर ने क्रिसमस बाजार में भीड़ पर चढ़ा दी कार

Updated on Saturday, December 21, 2024 10:30 AM IST

मैगडेबर्ग। पूर्वी जर्मन शहर मैगडेबर्ग में एक व्यस्त क्रिसमस बाजार में एक कार घुस गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 68 अन्य घायल हो गए। अधिकारियी संदेह जता रहे हैं कि यह जानबूझकर किया गया हमला हो सकता है। हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है। वहीं पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जर्मन बाजार में लोग बड़ी संख्या में क्रिसमस की खरीदारी करने आए हुए थे। उसी दौरान यह भयावह हमला हुआ।

मूल रूप से सऊदी अरब का रहने वाला है हमलवार

सैक्सोनी-एनहाल्ट की आंतरिक मंत्री तमारा जिस्चांग ने मीडिया से कहा कि संदिग्ध 50 वर्षीय सऊदी डॉक्टर है जो पहली बार 2006 में जर्मनी आया था। जैसा कि हालात हैं, वह एक अकेला अपराधी है, इसलिए जहां तक हम जानते हैं, शहर के लिए कोई और खतरा नहीं है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों में से पंद्रह को बहुत गंभीर चोट लगी थी।

दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई

गवर्नर रेनर हसेलॉफ ने कहा कि जिन दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनमें एक वयस्क और एक बच्चा है। वहीं कुछ लोगों की हालात गंभीर है इसलिए आगे और मौतों से इनकार नहीं कर सकते। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, मैगडेबर्ग के यूनिवर्सिटी अस्पताल ने कहा कि भी 10 से 20 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सऊदी अरब ने जारी किया बयान

वहीं, घटना को लेकर सऊदी अरब का भी बयान आ गया है। सऊदी अरब ने घटना को लेकर जर्मनी के साथ खड़े रहने की बात कही है। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दास्त नहीं की जाएगी। घटना शाम करीब 7 बजे की हुई जब बाजार छुट्टियों के दौरान खरीदारी करने वालों से भरा हुआ था। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

बाजार में हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बाजार के स्टॉलों की दो पंक्तियों के बीच चल रही भीड़ के बीच से एक कार तेजी से निकलती हुई दिखाई दे रही है। लोगों को जमीन पर गिरते और भागते देखा जा सकता है। 

बर्लिन में हुआ था ऐसा ही हादसा

यह घटना 2016 में बर्लिन में हुए हमले के जैसी है, उस समय की घटना में एक ड्राइवर ने भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। 

दो की मौत और 68 घायल

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X