Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया: निज्जर की हत्या के आरोपों पर भारत ने कनाडा को दिया करारा जवाब

Updated on Saturday, December 21, 2024 10:30 AM IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि कनाडा ने अपने गंभीर आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लिखित जवाब में कहा, इस तरह के नैरेटिव द्विपक्षीय रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सरकार अमेरिका और कनाडा में भारतीय नागरिकों पर लगे आरोपों से अवगत है।

अमेरिका के साथ चल रहे सहयोग के हिस्से के रूप में अपराधियों, आतंकियों और अन्य लोगों के बीच साठगांठ से संबंधित अमेरिकी पक्ष की तरफ से साझा की गई कुछ जानकारी जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालती है की उच्च-स्तरीय जांच की जा रही है। जहां तक कनाडा का सवाल है, उसने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया है।

कांग्रेस सांसद ने सरकार से पूछा सवाल

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में सरकार से पूछा कि क्या उसने अमेरिका और कनाडा में भारतीयों से जुड़ी कथित आपराधिक गतिविधियों पर ध्यान दिया है। इस पर विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, 'सरकार अमेरिका और कनाडा में कथित कृत्यों या इरादों में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता के आरोपों से अवगत है।'

'भारत की सुरक्षा के लिए समिति का गठन'

राज्य मंत्री ने आगे कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ चल रहे सुरक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में, संगठित अपराधियों, बंदूक चलाने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित अमेरिकी पक्ष द्वारा साझा किए गए कुछ इनपुट जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालते हैं, उनकी उच्च-स्तरीय जांच की जा रही है। इस उद्देश्य के लिए जांच समिति का गठन किया गया है।'

मंत्री ने आगे ये भी कहा, 'जहां तक कनाडा का सवाल है, उसने जो गंभीर आरोप लगाए हैं, उसके समर्थन में उसने कोई सबूत पेश नहीं किया है।' मनीष तिवारी ने आगे केंद्र से अमेरिका और कनाडा के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर इन आरोपों के प्रभाव के बारे में पूछा, क्या सरकार देशों के साथ कूटनीतिक रूप से जुड़ी हुई है और इन मामलों के किसी भी संभावित नतीजे की स्थिति में देशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र द्वारा क्या उपाय किए गए हैं।

कनाडा का भारत पर आरोप

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X