Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे के बाद डर में मन रहा क्रिसमस, कट्टरपंथियों ने जलाया क्रिसमस ट्री

Updated on Wednesday, December 25, 2024 10:49 AM IST

दमिश्क। सीरिया में तख्तापलट के बाद ही पहला त्योहार क्रिसमस आया है। इस त्‍योहार से पहले ईसाई धर्म की चिंताएं भी बढ़ गई थीं। लोगों को डर था कि कट्टरपंथी संगठन HTS के दमिश्क पर कब्जे के बाद क्रिसमस कैसे मनाएंगे। अब आपको बताते हैं वहां त्योहार के दौरान कैसा माहौल रहा। राजधानी में ईसाई समुदाय के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनके बीच क्रिसमस ट्री को जलाए जाने को लेकर काफी आक्रोश रहा। वहीं दमिश्क के चर्च में लगभग 500 श्रद्धालुओं के बीच क्रिसमस से पहले लोगों ने भजन गए, लोगों का कहना है कि उन्होंने कई सालों बाद राहत की सांस ली।

लोगों में डर का माहौल

सारा लतीफा नाम की एक महिला ने बताया कि पहले उन्हें डर था कि बशर अल-असद से सत्ता छिनने और विद्रोही इस्लामी गुटों के शासन के आने के बाद क्रिसमस कैसे मनाया जाएगा। उनका कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में एक साथ आना और खुशी से प्रार्थना करना आसान नहीं था, लेकिन भगवान का शुक्र है कि हमने ऐसा किया। एक चर्च में मंगलवार को बिना किसी रोकटोक के जुटी भीड़ ने उनके इस डर को कम किया।

क्रिसमस ट्री जलाया गया

वहीं सीरिया की राजधानी दमिश्क में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने क्रिसमस ट्री को जलाने के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें मध्य सीरिया के ईसाई बहुल शहर सुकायलाबिया में क्रिसमस ट्री को जलते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दिखाया गया है कि हुड पहने लड़ाके हमा के पास ईसाई-बहुल शहर सुकायलाबिया में पेड़ में आग लगा रहे हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स युद्ध निगरानीकर्ता ने कहा कि वे विदेशी जिहादी थे। सीरिया के विजयी इस्लामी समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के एक स्थानीय धार्मिक नेता ने आगजनी की निंदा की।

सीरियन में अभी कितनी क्रिश्चियन आबादी?

गृह युद्ध शुरू होने से पहले तक सीरिया में करीब 15 लाख क्रिश्चियन रहते थे। ये कुल आबादी का 10 प्रतिशत था। बीते 14 साल में घटकर 2 प्रतिशत से भी कम रह गए हैं। अभी देश में करीब तीन लाख क्रिश्चियन आबादी है। इनमें ज्यादातर दमिश्क और आसपास के इलाके में रहते हैं। दूसरे बड़े शहर अलेप्पो में इनकी आबादी 12 प्रतिशत से गिरकर 2023 में 1.4 प्रतिशत रह गई।

सीरिया के विदेश मंत्री की ईरान को चेतावनी

वहीं सीरिया के नवनियुक्त विदेश मंत्री असद हसन अल-शिबानी ने मंगलवार को ईरान से कहा कि वह सीरिया में अराजकता न फैलाए बल्कि सीरियाई लोगों की इच्छा और देश की संप्रभुता का सम्मान करे। एक्स पर एक पोस्ट में, शिबानी ने कहा, 'ईरान को सीरियाई लोगों की इच्छा और देश की संप्रभुता और सुरक्षा का सम्मान करना चाहिए। हम उन्हें सीरिया में अराजकता न फैलाने से चेतावनी देते हैं। 

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X