Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

शमशेर संधू का खेलों के प्रति प्यार, भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नई पुस्तक का किया विमोचन

Updated on Thursday, December 19, 2024 16:25 PM IST

चंडीगढ़ | प्रसिद्ध गीतकार और पत्रकार शमशेर संधू ने खेलों के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करते हुए अपनी नई पुस्तक ‘किथे खो गए चज्ज दे बंदे’ का विमोचन भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और खिलाड़ी गुरजंट सिंह से करवाया। शमशेर संधू, जिन्होंने गीत, कहानियां और वृतांत लिखने में ख्याति अर्जित की है, का यह पहला कविता संग्रह है। यह उनकी नौवीं पुस्तक है।

शमशेर संधू ने कबड्डी खिलाड़ियों और पहलवानों पर लिखकर अपनी पहचान बनाई है। इस नई पुस्तक को चंडीगढ़ के हॉकी स्टेडियम में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत सिंह और फॉरवर्ड गुरजंट सिंह की उपस्थिति में खेल लेखक नवदीप सिंह गिल की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने पेरिस और टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में भारत के लिए लगातार दो कांस्य पदक जीते हैं।

हरमनप्रीत सिंह और गुरजंट सिंह ने कविता संग्रह ‘किथे खो गए चज्ज दे बंदे’ को किया लोगों को समर्पित

हरमनप्रीत सिंह ने शमशेर संधू को बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि आज वे एक प्रसिद्ध गीतकार की पुस्तक का विमोचन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी कैंपों के दौरान खिलाड़ी शमशेर संधू के लिखे गीत सुनकर वार्म-अप करते रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शमशेर संधू के लिखे गीत, जिन्हें सुरजीत बिंद्रखिया, सतविंदर बिट्टी और सुरजीत खान जैसे बड़े गायकों ने गाया है, खिलाड़ियों को जोश से भर देते हैं। अब वे उनकी कविताओं को भी पढ़ने के लिए उत्साहित हैं।

शमशेर संधू ने कहा कि मित्रों और पाठकों की मांग पर उन्होंने पहली बार कविताओं की पुस्तक लिखी है। इस कविता संग्रह को चेतना प्रकाशन ने प्रकाशित किया है, जिसकी प्रस्तावना महान शायर सुरजीत पातर ने ‘शमशेर संधू दी चौथी कूट’ शीर्षक के तहत लिखी है। यह सुरजीत पातर की अंतिम रचना है, जिसमें उन्होंने शमशेर संधू का गीत, कहानियों और वृतांत के बाद कविता क्षेत्र में स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के दिनों की यादें ताजा की हैं। पुस्तक के कवर पर प्रो. गुरभजन सिंह गिल ने लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने कवि के विद्यार्थी जीवन से लेकर साहित्यिक रुचियों और अब तक के शानदार सफर का संक्षिप्त वर्णन किया है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X