Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

बाइडेन कैदियों की सजा माफ करने में जुटे, क्या राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप बदल देंगे उनका फैसला?

Updated on Wednesday, December 25, 2024 10:49 AM IST

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल लगभग खत्म होने वाला है। इससे पहले बाइडेन कैदियों की सजा माफ करने में जुटे हैं। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप को ये सब कुछ रास नहीं आ रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि जैसे ही वह सत्ता संभालेंगे, तो न्याय विभाग को निर्देश देंगे कि हैवानों से अमेरिकी परिवारों की रक्षा के लिए डेथ पेनल्टी देना जारी रखें। ट्रंप का मानना है कि सजा माफ करने का कोई तुक नहीं है।

कई कैदियों की सजा घटी

आपको बता दें कि जो बाइडेन ने कुछ दिनों पहले करीब 1500 कैदियों की सजा घटाने का एलान किया था। कोरोना के दौर में इन कैदियों को जेल से रिहा कर घर में नजरबंद किया गया था। वहीं 39 अन्य अपराधियों की सजा भी माफ की गई थी। ये वो अपराधी थे, जो हिंसक अपराध में शामिल नहीं थे। डोनाल्ड ट्रंप, बाइडेन के इस 'माफी अभियान' के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि अमेरिकियों के बेहतर जीवन और अपराध मुक्त माहौल के लिए डेथ पेनल्टी जारी रहनी चाहिए।

मौत की सजा भी कम

बाइडेन ने बीते सोमवार को भी 37 अपराधियों की मौत की सजा माफ कर उसे आजीवन कारावास में बदला है। इनमें साथी कैदियों की हत्या के लिए 9, बैंक डकैती के दौरान हत्या के लिए 4 और जेल गार्ड की हत्या का एक दोषी शामिल था। मैं इन हत्यारों की निंदा करता हूं। मैं उन सभी परिवारों के लिए दुखी हूं। लेकिन मेरी अंतरात्मा से प्रेरित होकर मैं आश्वस्त हो चुका हूं कि हमें संघीय स्तर पर मृत्युदंड को खत्म करना चाहिए।

3 हत्यारों को नहीं मिली माफी

हालांकि अभी भी 3 हाई-प्रोफाइल हत्यारे संघीय मृत्युदंड का सामना कर रहे हैं। इसमें 2013 में बोस्टन मैराथन बम विस्फोट को अंजाम देने वाला अपराधी, 2015 में 9 अश्वेत लोगों को गोली मारने वाला अपराधी और 2018 में 11 यहूदी लोगों की सामूहिक हत्या का आरोपी शामिल है।

ट्रंप नहीं बदल पाएंगे फैसला

जो बाइडेन का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। 20 जनवरी डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। हालांकि वह राष्ट्रपति बनने के बाद भी बाइडेन के माफी देने के फैसले को बदल नहीं सकते। ट्रंप ये जरूर कर सकते हैं कि वह भविष्य में डेथ पेनल्टी को जारी रखने पर जोर दें। इसके पहले बाइडेन ने अपने हंटर बाइडेन पर टैक्स चोरी मामले में राष्ट्रपति क्षमादान दिया था।

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X