Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

इजरायली सैनिकों ने गाजा में अस्पताल में लगाई आग, स्टाफ और मरीजों जबरन निकाला बाहर

Updated on Saturday, December 28, 2024 10:51 AM IST

यरुशलम। इजरायल के सैनिकों ने गाजा पट्टी में एक अस्पताल पर हमला किया। स्टाफ और मरीजों को अस्पताल से जबरन बाहर निकाला और फिर उसमें आग लगा दी। इजरायली सेना ने कहा कि हमास अपने एक अड्डे के तौर पर अस्पताल का इस्तेमाल कर रहा था।

क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा में संचालित आखिरी अस्पतालों में से एक पर हमला किया गया। अस्पताल से स्टाफ और मरीजों को जबरन बाहर निकाल दिया गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि पिछले तीन महीने में इजरायली सैनिकों ने हमास के लड़ाकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाकर कमाल अदवान अस्पताल पर कई बार हमला किया है।

इसके अलावा इजरायली सेना ने गाजा में कई अन्य जगहों पर हमला किया, जिसमें 25 लोग मारे गए। इनमें से 15 लोग अकेले गाजा सिटी में एक घर पर किए गए हमले में मारे गए। इस बीच, इजरायली लड़ाकू विमानों ने हथियारों की तस्करी रोकने के लिए सीरिया-लेबनान सीमा पर सात जगहों पर बमबारी की। इसके साथ ही विस्फोटकों और हथियारों से भरा एक ट्रक को पकड़ा।

इजरायली हमले में पांच फलस्तीनी पत्रकारों की मौत

पश्चिम एशिया में युद्धविराम की कोशिशों के बीच गाजा पट्टी में बुधवार रात इजरायली हवाई हमले में एक अस्पताल के बाहर पांच फलस्तीनी पत्रकारों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के इस दावे के बाद गुरुवार को इजरायली सेना ने कहा कि उसने आतंकियों को निशाना बनाकर हमले किए थे। इसके अलावा पूरे गाजा क्षेत्र में हुए इजरायली हमले में 22 फलस्तीनी मारे गए। इजरायल ने लेबनान के बालबेक क्षेत्र में भी हवाई हमले किए।

इजरायली हमले का निशाना नुसरत शरणार्थी शिविर था। शिविर के पास अल-अवदा अस्पताल के बाहर खड़ी कार में हुए धमाके में पांच पत्रकारों की मौत हो गई। पत्रकार स्थानीय कुद्स न्यूज नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। इजरायली सेना ने कहा कि उसने हमास से संबद्ध आतंकी ग्रुप इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों के समूह को निशाना बनाया, जिसने सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल में हमले कर युद्ध की शुरुआत की थी।

सिविल डिफेंस ने स्कूल में मारे गए सात लोगों के शव बरामद किए

वहीं, पत्रकारों की सुरक्षा करने वाली समिति का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से 130 से अधिक फलस्तीनी पत्रकार मारे गए हैं। सिन्हुआ एजेंसी के अनुसार, उत्तरी गाजा में इजरायली हमलों में विस्थापित हुए लोगों के अल-मुहब्बन स्कूल शरणार्थी शिविर समेत पूरे गाजा में बुधवार को 22 फलस्तीनियों की मौत हो गई। सिविल डिफेंस ने स्कूल में मारे गए सात लोगों के शव बरामद किए हैं, यहां हमले में 25 लोग घायल भी हुए हैं। इन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X