Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

ब्राजील में घर की चिमनी से भिड़ा विमान, फिर दुकान पर जा गिरा

Updated on Monday, December 23, 2024 10:21 AM IST

ब्राजील। ब्राजील में रविवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह हादसा ग्रामाडो सेरा गौचा में हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक छोटा विमान एक घर की चिमनी से टकराने के बाद एक इमारत की दूसरी मंजिल से जा भिड़ा और बाद में एक दुकान पर गिर गया। हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी मुताबिक जमीन पर मौजूद कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

कोई यात्री जीवित नहीं बचा

रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने एक्स पर लिखा कि ग्रामाडो शहर में हुए हादसे में कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा। विमान में 9 यात्रियों को ले जाने की क्षमता थी। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा कार्यालय ने जानकारी दी है कि 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें अधिकांश दुर्घटना की वजह से लगी आग और धुएं की चपेट में आए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे।

अब तक 10 यात्रियों की मौत

ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक विमान एक घर की चिमनी से टकराया। इसके बाद एक इमारत की दूसरी मंजिल से जा भिड़ा। बाद में एक फर्नीचर दुकान के ऊपर जा गिरा। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे को हटाया जा रहा है।

पर्यटन शहर के तौर पर ग्रामाडो की पहचान

ग्रामाडो सेरा गौचा की पहचान एक पर्यटन केंद्र के तौर पर होती है। यह शहर पहाड़ों में बसा है। ब्राजील के पर्यटकों के बीच ग्रामाडो काफी लोकप्रिय है। ठंड के मौसम में यहां पर्यटकों का तांता लगता है। क्रिसमस से पहले यहां पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। इसी साल ग्रामाडो ने भीषण बाढ़ का भी सामना किया था। बाढ़ में दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवाई तो वहीं बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा था।

ब्राजील में बस हादसे में 35 की मौत

शनिवार की सुबह ब्राजील में मिनास गेरैस राज्य के लाजिन्हा शहर के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 35 लोगों की जान गई है। 13 घायलों को टेओफिलो ओटोनी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी। इसमें कुल 45 यात्री सवार थे। टायर फटने की वजह से बस बेकाबू हो गई और एक ट्रक से जा भिड़ी। एक कार भी बस की चपेट में आई। मगर गनीमत रही कि इसमें सवार तीनों व्यक्ति सकुशल हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X