कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव बीतते ही भाजपा ने अपना असली गरीब-विरोधी चेहरा दिखा दिया है। प्रदेश के लाखों अंत्योदय (AAY) परिवारों के राशन और रसोई पर एक और बड़ा हमला बोलते हुए भाजपा सरकार ने गरीबों, विशेषकर दलितों और पिछड़ों के हक पर डाका डालने की घिनौनी साजिश रची है।"गरीब कल्याण" का चुनावी ढोंग करने वाली भाजपा का असली चेहरा बेनकाब है, विधानसभा चुनाव-2024 के बाद से ही बीपीएल परिवारों पर चौतरफा हमला बोल, गरीबों के मुंह से निवाला छीनने की भाजपाई क्रूरता हर हद पार कर रही है। लगातार गरीबों से हकमारी की "भाजपाई साजिश" हरियाणा के लाखों गरीब परिवारों के लिए सजा बन गई है।