Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

Updated on Monday, August 17, 2026 14:35 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा की महिला उद्यमियों तथा महिलाओं द्वारा संचालित सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से प्रदेश भर की महिलाएं 21 अगस्त को राजधानी चंडीगढ़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म (डब्ल्यूईपी) व देसी क्रेविंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए देसी क्रेविंग की संस्थापक सदस्य रूचिता बंसल ने बताया कि हरियाणा के ग्रामीण अंचल में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं,जिनके पास हुनर तो है लेकिन मार्केट लिंक नहीं होने के कारण वह अपने उत्पादों को आम लोगों तक नहीं पहुंचा पाती है। जिसके चलते वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म, में नीति आयोग की वरिष्ठ सलाहकार सुश्री ऐन्ना रॉय के नेतृत्व में देसी क्रेविंग का गठन किया। इस प्लेटफार्म में संघर्ष के साथ सफलता हासिल करने वाली महिलाओं, सेल्फ हेल्प ग्रुप आदि से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया गया है।

फूड प्रोसैसिंग के क्षेत्र में दिखेगी महिलाओं की संघर्ष से सफलता की कहानी
हरियाणा के राज्यपाल ने सहयोग के आश्वासन के साथ की बेहतर भविष्य की कामना
कई राजनीतिक व प्रशासन अधिकारी उद्यमी महिलाओं की करेंगे हौसला अफजाई


इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा और प्रथम तीन स्थान पर आने वाली महिलाओं को वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों की महिलाएं फूड प्रोसैसिंग तथा खाद्य सामग्री से जुड़े क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं अपने उत्पाद लेकर आएंगी।
इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का एक मंच मुहैया करवाया जा रहा है। जहां से उन्हें खरीददार तथा लंबे समय तक चलने वाली ग्राहक चेन मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने की ट्रेनिंग, हरियाणा व भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दूर दराज के क्षेत्रों में रहकर घरों में काम करने वाली महिलाओं को उद्यमियों की श्रेणी में खड़ा किया जाएगा। रूचिता बंसल ने बताया कि 21 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष के साथ बैठक करके न केवल उन्हें निमंत्रण दिया गया है बल्कि उन्होंने भविष्य की योजनाओं में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कई राजनीतिक दिग्गज व प्रशासनिक अधिकारी उद्यमी महिलाओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X